दिग्विजय सिंह
बलिया। सोनभद्र के सांसद पकौड़ी लाल कोल द्वारा ब्राह्मण, क्षत्रिय समाज पर अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में बुधवार को क्षत्रिय (भारत) महासभा उबाल पर है। महासभा ने कहा है कि यह क्षत्रिय व ब्राह्मण समाज की घोर बेइज्जती है। महासभा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी ने सासंद कोल के खिलाफ क्षत्रिय और ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में एफआईआर दर्ज करने के लिए चितबड़ागांव थाना प्रभारी को ज्ञापन दिया।
महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के निर्देशानुसार सोहाव ब्लॉक व फेफना विधानसभा क्षत्रिय भारत महासभा के पदाधिकारियों व ब्राह्मण समाज के लोगों चितबड़ागांव में बैठक कर अपना विरोध जताया। उसके बाद सांसद के खिलाफ बिगुल फूक दिया।
उक्त मौके पर महासभा महामंत्री दीपक सिंह प्रधान प्रतिनिधि, जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह प्रधान, पुर्वांचल मिडिया प्रभारी जितेन्द्र कुमार सिंह उर्फ विकास सिंह पत्रकार,उपाध्यक्ष सोहावं ब्लॉक सर्व जीत सिंह, बिधान सभा अध्यक्ष अखिलेश सिंह , धनन्जय सिंह, राजु सिंह प्रधान, रणविजय सिंह प्रधान, रिकूं सिंह प्रधान, सोनू सिंह, मन्टु सिंह, लक्ष्मण सिंह, राज मंगल सिंह ब्लॉक सचिव, श्रीराम सिंह, जन सिंह मास्टर, विनोद सिंह, सुबास सिंह ग्राम संरक्षक क्षत्रिय भारत महासभा, परमानन्द पाण्डेय, जयप्रकाश तिवारी, अभिषेक तिवारी , देव सरन क्षेत्र पंचायत सदस्य,आदि लोग उपस्थित रहे।