लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में आयोजित एक एक कार्यक्रम में टोक्यो ओलंपिक 2020 के पदकवीरों का सम्मान किया। इस समारोह में स्वर्ण पदक जीतने वाले को 2 करोड़, रजत पदक जीतने वाले को 1.5 करोड़ और कांस्य जीतने वाले खिलाड़ियों को 1 करोड़ की राशि से सम्मानित किया गया। ओलंपिक 2020 में भारतीय खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, दो रजत, चार कांस्य पदकों के साथ अब तक हुए ओलंपिक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। टोक्यो में हुए ओलंपिक में भारत ने कुल 7 पदक अपने नाम कर लिए। इससे पहले वर्ष 2012 के लंदन ओलंपिक में भारत ने कुल 6 मेडल जीते थे।