क्राइम

स्वर्ण व्यवसायी पुत्र हुआ मुक्त, 3 महिलाओं संग 5 को पुलिस ने दबोचा


बृजेश सिंह
 

बलिया। जनपद के सिकंदरपुर कस्बे से स्वर्ण व्यवसायी के पुत्र के अपहरण के पांचवे दिन पुलिस ने अपहरण र 25 लाख की फिरौती मांगने की घटना का मंगलवार को सफल अनावरण किया। पुलिस ने अपहृत बालक की सकुशल बरामदगी कर 05 अभियुक्तों की गिरफ्तारी करते हुए घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल, मोबाइल व सिमकार्ड बरामद कर लिया है। अपहरणकर्ताओं में तीन महिलाएं भी शामिल थी। 

    बता दें कि सिकंदरपुर कस्बे के कैलाश चन्द्र प्रसाद का लड़का कृष्णा सोनी उम्र 12 वर्ष 20 जनवरी की समय सायं दुकान से घर लौटा था तथा घर  से निकल गया पर वापस नही आया । इस सम्बन्ध में पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया था। घटना की गम्भीरता को देखते हुए  वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए घटना के सफल अनावरण हेतु  पुलिस अधीक्षक बलिया राज करन नय्यर ने तत्काल 05 टीमों का गठन किया। पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ अखिलेश कुमार के दिशा निर्देश में बलिया पुलिस द्वारा आस पास के सभी जनपदों में संदिग्धो एवं अन्य राज्यों में भी संदिग्धों की जाँच की गयी । इसी बीच अपहृत को छोड़ने के एवज में अपहृत के पिता से अभियुक्तगण द्वारा फिरौती की मांग की जाने लगी। जिसके क्रम में इस पूर्णतः ब्लाइण्ड केस को टेक्निकल एवं मैनुअल तकनीक के माध्यम से पुलिस ने अपहरण कर्ताओं के चंगुल से बच्चों को छुड़ाते हुए 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार भी कर लिया । पुलिस अधीक्षक बलिया ने  इस घटना का सफल अनावरण करने वाली समस्त पुलिस टीम को 25,000/- रू० का नकद इनाम एवं सराहनीय कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की गयी । 

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. लालू उर्फ रमन यादव पुत्र रामअवध यादव निवासी मनसई करौंदी नरायनपुर थाना मधुबन जनपद मऊ

2. गुड़िया रामअवध यादव निवासी मनसई करौंदी नरायनपुर थाना मधुबन जनपद मऊ

3. बबिता रामअवध यादव निवासी मनसई करौंदी नरायनपुर थाना मधुबन जनपद मऊ

4. शीला पुत्री रामअवध यादव निवासीगण मनसई करौंदी नरायनपुर थाना मधुबन जनपद मऊ 

5. संजय उर्फ अटल सोनी पुत्र भरतजी सोनी निवासी मिल्की ( कस्बा सिकन्दरपुर) थाना सिकन्दरपुर,जनपद बलिया

गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

राजेश प्रसाद यादव प्रभारी निरीक्षक सिकन्दरपुर, अविनाश सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना उभाँव, अजय यादव एसओजी प्रभारी, उ0नि0 संजय सरोज थानाध्यक्ष नगरा, उ0नि0 मुरारी मिश्र थाना सिकन्दरपुर, हे0कां0 वेद प्रकाश दूबे, हे0कां0 आलोक कुमार सिंह, हे0कां0 अनुनेश सिंह , हे0कां0 राकेश यादव, हे0कां0 दीनानाथ , कां0 राकेश यादव, कां0 अनिल पटेल, कां0 विजय कुमार राय, कां0 विनोद रघुवंशी, कां0 विकास सिंह, कां0 कृष्ण कुमार सिंह , कां0 नागेन्द्र चौधरी, कां0 जितेन्द्र गुप्ता, कां0 देवा साहनी, कां0 हृदय प्रसाद, कां0 हरिकेश यादव, कां0 जगदीश यादव, कां0 विजय यादव,कां0 सतीश गुप्ता, म0कां0 सपना सिंह, म0कां0 रीना यादव, म0कां0 पूजा सिंह

Shabd Bhedi
Shabd Bhedi News covers a wide variety of fields such as politics, business, sports, art, and often includes materials such as opinion columns, editorial cartoons, comic strips, and advice columns.
https://www.kotagin.com/listing/shabd-bhedi-news
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments