बृजेश सिंह
बलिया। भाजपा किसान मोर्चा की बैठक भाजपा कार्यालय हनुमानगंज पर शुक्रवार को संपन्न हुआ। जिस के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री किसान मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र अंजनी कुमार सिंह रहे। श्री सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बलिया जनपद में 30 नवंबर को होने वाली ट्रैक्टर रैली ऐतिहासिक होगी और किसान विरोधी आंदोलनकारियों को बलिया के किसान ट्रैक्टर रैली के माध्यम से जवाब देगा।
उन्होंने भाजपा के सभी जन कल्याण नीतियों को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया और अधिक से अधिक भाजपा के सदस्य बनाने के लिए भी प्रोत्साहित करने का काम किया। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सच्चिदानंद सिंह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र रहे। इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह, विनोद सिंह ,शंभूनाथ गिरी ,वीर बहादुर सिंह, राकेश ठाकुर ,अखिलेश वर्मा ,मनोज मिश्रा ,संजय सिंह जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह जिला महामंत्री ठाकुर मंगल सिंह जिला मंत्री अरुण वर्मा सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे कार्यक्रम का अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री संतोष पांडे व कार्यक्रम का संचालन अभिजीत तिवारी बबलू ने किया।