उत्तर प्रदेश जिला जवार राजनीति

अवधेश ठाकुर “अधिकार सेना” बलिया के जिलाध्यक्ष व सनक पाण्डेय विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत

बलिया में “अधिकार सेना” के कार्यकारणी का विस्तार जल्द- अमिताभ ठाकुर

बलिया। ‘मैं अकेला ही चला था जानिबे मंजिल, लोग मिलते गए और कारवां बढ़ता गया..।’ यह लाइनें पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर पर सटीक बैठती हैं। शासन सत्ता से टकराने और हमेशा न्याय की आवाज बुलंद करने वाले अमिताभ ठाकुर एवं उनकी पत्नी नूतन ठाकुर ने “अधिकार सेना” का गठन कर अकेले चलने का काम किया। लोग मिलते गए और कारवां बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश के अंतिम छोर पर बसे बलिया जनपद में भी अधिकार सेना का गठन शुक्रवार को हो गया। इसकी घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश सिंह ने शुक्रवार को की। उन्होंने बताया कि “अधिकार सेना” के पहले जिलाध्यक्ष अवधेश ठाकुर तथा पहले बलिया विधानसभा प्रभारी सनक पांडेय को मनोनीत किया गया है। इन युवा कंधों पर पार्टी की काफी उम्मीदें टिकी हुई है।

इस दौरान पूछे जाने पर “अधिकार सेना” के संयोजक अमिताभ ठाकुर ने कहा कि न्याय और अधिकार के लिए आपकी पुकार सुनकर आपका साथ निभाने कोई न आए तो अकेले चलो।’ क्योंकि ऐसी युगांतकारी पुकार अधिक देर तक अनसुनी नहीं रहती। धीरे-धीरे लोग आते हैं। कदम से कदम मिलाते हैं, जुड़ते हैं और कारवां बनता जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि बलिया लोकसभा में “अधिकार सेना” के कार्यकारिणी का विस्तार बहुत जल्द होगा।
अधिकार सेना के बलिया जिला के प्रथम जिलाध्यक्ष मनोनीत किए गए अवधेश ठाकुर और बलिया विधानसभा प्रभारी सनक पांडेय के नामों की घोषणा के साथ ही पदाधिकारियों को बधाई देने वालों की लंबी तादाद दिखाई दी। फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर पर भी लोगों ने खूब सम्मान दिया।

इस दौरान “अधिकार सेना” के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश सिंह ने बताया कि अधिकार सेना के राष्ट्रीय सयोजक पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर के निर्देशानुसार अवधेश ठाकुर को बलिया जिला अध्यक्ष और सनक पांडेय को बलिया विधानसभा प्रभारी घोषित किया गया है। इनके मनोनयन से बलिया जनपद ही नहीं, पूरे संसदीय क्षेत्र में पार्टी विस्तार का कार्यक्रम तेजी से बढे़गा। चूंकि अमिताभ ठाकुर बलिया लोकसभा चुनाव लड़ेंगे तो बलिया जिले में विधानसभा के साथ ही ब्लाक एवं ग्राम सभाओं की ईकाइयों का भी गठन जल्द शुरू किया जाएगा। इसका दायित्व जिला कार्यकारणी के ऊपर होगा। जल्द ही जिले के तमाम पदाधिकारियों की नियुक्ति करते हुए जिले में एक भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन किया जाएगा। जिसमें कम से कम पच्चीस हजार स्थाई कार्यकर्ता भाग लेंगे। अगले माह इस सम्मेलन के तिथि की घोषणा होनी है। राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश सिंह ने आगे बताया कि अधिकार सेना से जुडने वाले कार्यकर्ताओं की समस्या और सम्मान की लडाई ही हमारी प्राथमिकता है।जनता के अधिकार और हितों की रक्षा के लिए ही राष्ट्रीय संयोजक अमिताभ ठाकुर ने इस राजनैतिक पार्टी “अधिकार सेना” का गठन किया है।

Shabd Bhedi
Shabd Bhedi News covers a wide variety of fields such as politics, business, sports, art, and often includes materials such as opinion columns, editorial cartoons, comic strips, and advice columns.
https://www.kotagin.com/listing/shabd-bhedi-news
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments