बलिया। दोकटी थाना क्षेत्र के करनछपरा निवासी व वार्ड नंबर 2 से जिला पंचायत प्रत्याशी रहे संदीप सिंह राजा के बड़े भाई त्रिपुरा पुलिस के जवान अमरजीत सिंह उर्फ सुनील सिंह (30) ने शनिवार की देर शाम सर्विस रिवॉल्वर से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। इस घटना से न सिर्फ घर-परिवार, बल्कि पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया। सूचना मिलते ही बैरिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुनील सिंह त्रिपुरा पुलिस में जवान है और इस समय छुट्टी पट घर आये थे।
बताया जा रहा है कि करनछपरा निवासी सीआरपीएफ से रिटायर विजय सिंह के पुत्र अमरजीत उर्फ सुनील सिंह त्रिपुरा पुलिस के जवान थे। वह अगरतला में तैनात थे। वे इन दिनों छुट्टी पर गांव आये थे। परिजनों की माने तो लीवर रोग से पीड़ित अमरजीत कुछ दिनों से काफी परेशान था। इलाज चल रहा था, किंतु लाभ नहीं था। इसी कारण वह अपने सर्विस रिवाल्वर से अपने गले में गोली मार ली। गंभीरावस्था में परिजनों ने सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।