क्राइम जिला जवार ब्रेकिंग न्यूज

बलिया: पूर्व प्रधान हत्याकांड के मुख्य आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली

बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के भलुई गांव के पूर्व प्रधान हत्याकांड के मुख्य आरोपी से पुलिस की रविवार की भोर में भलुई गांव के पास ही मुठभेड़ हो गयी जिसमें घटना के मुख्य आरोपी उसी गांव के मुन्ना राजभर के पैर में गोली लगी है। पुलिस उसको गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सूत्रों की माने तो आरोपी अपने पारिवारिक मामले की पंचायत में पूर्व प्रधान का बार- बार शामिल होना नागवार लग रहा था। साथ ही उसके पुत्र को चोरी के मामले में जेल जाने के पीछे भी आरोपी पूर्व प्रधान का ही हाथ मान रहा था। जिसको लेकर वह पूर्व प्रधान से खुन्नस खाये बैठा था। जिसके द वह इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी के पास से अबैध असलहा व घटना में प्रयुक्त सामान बरामद हुए है।

बता दें कि सुखपुरा थाना क्षेत्र के भलुही गांव में सोमवार 14/15 नवम्बर की रात को सोते समय बदमाशों ने पूर्व प्रधान हृदयनारायण सिंह (66साल) की हत्या कर दी थी। घटना की जानकारी अगली सुबह होते ही क्षेत्र में हड़कम्प मच गया था। कई बार गांव की कमान सम्भाल चुके श्री सिंह काफी प्रभाव साली व्यक्तियों में शुमार हो गए थे। इनकी हत्या की सूचना के बाद सांसद, विधायक सहित कई हस्तियां इनके दरवाजे पहुँची थी। जिसके बाद यह हत्या हाई प्रोफाइल मर्डर से जुड़ गया था। पुलिस के लिए यह चुनौती पूर्ण हो गया था क्योंकि इसमें जबाबदेही बढ़ गयी थी। घटना के बाद से पुलिस अधीक्षक और एडिशनल एसपी गांव में कई बार कैंप भी कर चुके थे। घटना का खुलासा करने के लिए टीमें लगायी गयी। जिसके बाद उन्हें 12 दिन बाद सफलता हाथ लगी है।

Shabd Bhedi
Shabd Bhedi News covers a wide variety of fields such as politics, business, sports, art, and often includes materials such as opinion columns, editorial cartoons, comic strips, and advice columns.
https://www.kotagin.com/listing/shabd-bhedi-news
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments