बृजेश सिंह
बलिया। जिले में चुनाव के अंतिम क्षणों में बेल्थरारोड विधानसभा से पूर्व विधायक गोरख पासवान समाजवादी पार्टी को झटका दे सकते है। राजनीतिक सूत्रों की माने तो वह जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते है। ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में वह भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते है। बताया जा रहा है कि चुनाव में बेल्थरारोड की सीट सुभासपा के खाते में चली गयी और ये टिकट पाने से वंचित रह गए जिसके चलते अंदर से नाराज चल रहे थे। गठबंधन प्रत्याशी के साथ कुछ दिन क्षेत्र में दिखे लेकिन एकाएक दिखायी न देना चर्चा का विषय बना रहा। इस संबंध में जब उनसे बात करने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था। भाजपा में शामिल होने के बाद चुनाव के अंतिम छणों में बेल्थरारोड में भाजपा को कौन सी संजीवनी दे पाएंगे ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।