खेल खिलाड़ी

अंडर 19 विश्व वॉलीबाल चैम्पियनशिप टीम में चयनित होकर बढ़ाया जिले का मान

बृजेश सिंह

बलिया। जनपद के युवक ने अंडर 19 बॉलीबाल विश्व चैंपियनशिप टीम में चयनित होकर जिले का मान बढ़ाया है।  उसके चयन से गांव सहित पूरे जनपद में खुशी की लहर दौड़ गयी है। जनपद के बेल्थरारोड तहसील के गजियापुर निवासी हर्षित गिरी का अंडर19 बॉलीबाल विश्व चैम्पियनशिप  टीम में चयन हुआ है। हर्षित का जन्म गांव में ही हुआ और बचपन की शुरुवात गांव में होने के साथ सात वर्ष की अवस्था में उत्तराखण्ड प्रान्त में पीएसी में तैनात पिता राधेश्याम गिरी के पास अपनी माँ के साथ चला गया। वही से उसने अपनी पढ़ाई की शुरुवात की। उसकी पढ़ाई के साथ साथ खेलों के प्रति रुचि बढ़ने लगी। समय के साथ साथ उसका खेल में इतना लगाव बढ़ गया की अंडर 19 विश्व चैम्पियन बॉलीबाल टीम में चंडीगढ़ से चयन हो गया। उसके वालीबॉल टीम में चयन हो जाने से गांव घर परिवार व क्षेत्र मे खुशी की लहर दौड़ गई।

Shabd Bhedi
Shabd Bhedi News covers a wide variety of fields such as politics, business, sports, art, and often includes materials such as opinion columns, editorial cartoons, comic strips, and advice columns.
https://www.kotagin.com/listing/shabd-bhedi-news
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments