जिला जवार

ग्रापए रसड़ा तहसील के पूर्व अध्यक्ष सहित 15 सदस्यों ने ली भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की सदस्यता, सर्व सम्मति से मतलूब चुने गए तहसील अध्यक्ष


शिवानन्द बागले
 

रसडा, बलिया। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन रसड़ा तहसील के पूर्व अध्यक्ष सहित लगभग डेढ़ दर्जन पत्रकारों ने पुराने संगठन को अलविदा कहते हुए सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की सदस्यता ग्रहण की। यह कार्यक्रम संगठन के प्रांतीय मुख्य महासचिव और मंडल अध्यक्ष की गरिमामयी उपस्थिति में  तहसील मुख्यालय पर मतलूब अहमद के आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में पत्रकार साथियों ने मतलूब अहमद को सर्व सम्मति से तहसील इकाई रसड़ा का अध्यक्ष चुना। जिन्हें अगले एक सप्ताह में अपनी नई टीम की कार्यवाई पूर्ण करने के लिए कहा गया।


       बता दे कि पिछले सप्ताह ग्रापए के रसड़ा तहसील अध्यक्ष मतलूब अहमद सहित 15 सदस्यों ने संगठन को अलविदा कह दिया था। सभी सदस्यों ने भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ में अपनी विश्वशनियता जताते हुए मंडल अध्यक्ष दिग्विजय सिंह से संगठन से जुड़ने की बात कही थी। जिसके बाद सोमवार को प्रांतीय मुख्य महासचिव मधुसूदन सिंह व मंडल अध्यक्ष की उपस्थिति में संगठन की सदस्यता ग्रहण की। प्रांतीय मुख्य महासचिव को माला पहनाकर स्वागत किया। तहसील अध्यक्ष मतलूब अहमद व साथियों को संगठन से जुड़ने के लिए मंडल अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया।   

 बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के प्रांतीय मुख्य महासचिव मधुसूदन सिंह ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ देश के चौदह राज्यो में पत्रकारों एवं साहित्यकारों के हित में काम करता है तथा लोकतांत्रिक ढंग से चट्टी चौराहों पर कार्यरत पत्रकार भी अपने परिश्रम के बदौलत संगठन में शीर्ष स्तर पर पहुंच सकता है। मण्डल अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने कहा कि संगठन पत्रकारों के हित के लिए सदैव तत्पर है। कभी भी किसी पत्रकार के साथ कोई घटना होती हैं तो हमारा संगठन पीड़ित पत्रकार के साथ हर जगह खड़ा मिलेगा। बैठक में मतलूब अहमद, शिवानंद वागले, अखिलेश सैनी, संजय शर्मा, सुरेश चंद, हरिंद्र वर्मा, गोपाल जी गुप्त, लल्लन गुप्ता बागी, विनोद कुमार शर्मा, जफर अहमद, अशोक वर्मा, डीएन प्रजापति, विनोद कुमार सोनी, श्री मन्न नारायण उपाध्याय, ओम प्रकाश वर्मा आदि ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर मतलूब अहमद को तहसील इकाई की जिम्मेदारी सौंपते हुए एक पखवाड़े के भीतर टीम गठित करने का निर्देश दिया गया। मनोज कुमार गुप्ता, जितेन्द्र यादव, शैलेन्द्र कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे संचालन संतोष द्विवेदी ने किया।

Shabd Bhedi
Shabd Bhedi News covers a wide variety of fields such as politics, business, sports, art, and often includes materials such as opinion columns, editorial cartoons, comic strips, and advice columns.
https://www.kotagin.com/listing/shabd-bhedi-news
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments