उत्तर प्रदेश

अब फोटो देखकर भी पहचान जाएंगे किस बूथ की है मतदाता सूची


दिग्विजय सिंह

बलिया। विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में प्रशासनिक तैयारियां होने लगी हैं। बूथों का सत्यापन व मतदाता सूची दुरुस्त करने का कार्य शुरू हो चुका है। इस चुनाव की मतदाता सूची में सम्बंधित बूथ की भी फोटो छपेगी। मतदाता सूची किस बूथ की है कोई भी आसानी से पहचान कर सकेगा। इसके लिए सभी सुपरवाइजर को जिम्मेदारी दे दी गई है। प्रत्येक चुनाव के दौरान आयोग कोई न कोई नया प्रयोग करता रहता है। इस बार मतदाताओं की सुविधा के लिए जिस बूथ की मतदाता सूची रहेगी संबंधित बूथ की फोटो पर सूची पर दिखेगी। इसको लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गयी हैं। अधिकारियों ने बताया कि जिस बूथ की मतदाता सूची रहेगी उस बूथ के भवन की फोटो प्रिंट भी की जानी है। इसकी जिम्मेदारी सुपरवाईजर को दी गई है। यह भी निर्देश है कि अधिकांश बूथ किसी न किसी विद्यालय पर बने होते हैं। लिहाजा सुपइवार्जर को बताया गया है वह अपने क्षेत्र के बूथों का फोटो इस तरह से लें कि उस फोटो में संबंधित विद्यालय का नाम भी आए। सुपइवाईजरों को इस कार्य को 15 सितंबर तक पूरा करने के साथ ही मतदाता पंजीकरण केंद्र के कंप्यूटर में सुरक्षित भी करवाना है ताकि मतदाता सूची पर यह फोटो प्रिंट हो सके।

मतदाता सूची में कम पढ़े लिखे भी होते हैं। एक गांव में कई बूथ होते हैं, लिहाजा उनको मतदाता सूची में अपना नाम पता  खोजने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब बूथ की फोटो मतदाता सूची पर रहने से ऐसे लोगों को मतदाता सूची में नाम खोजना आसान हो जाएगा। इसके अलावा अन्य लोग फोटो देख कर पहचान जाएंगे कि यह मतदाता ‌सूची किस ‌बू‌थ की है।

आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची में फ़ोटो जोड़ने का कार्य शुरु

मतदाता सूची पर संबंधित बूथ की फोटो प्रिंट करने का निर्देश आयोग से मिला है। इसके लिए सभी सुपरवाईजर को अपने क्षेत्र के बूथों का फोटो उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

गुलाब चंद्रा- अपर उप जिलाधिकारी न्यायिक व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी

Shabd Bhedi
Shabd Bhedi News covers a wide variety of fields such as politics, business, sports, art, and often includes materials such as opinion columns, editorial cartoons, comic strips, and advice columns.
https://www.kotagin.com/listing/shabd-bhedi-news
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments