उत्तर प्रदेश

उप्र सर्वोदय मंडल का सम्मेलन सम्पन्न,रामधीरज सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित


लखनऊ
। उत्तर प्रदेश सर्वोदय मंडल का सम्मेलन विनोबा सेवा आश्रम, शाहजहांपुर में सम्पन्न हुआ। दो दिवसीय सम्मेलन में वर्तमान परिस्थितियों पर चर्चा के साथ नये अध्यक्ष का चुनाव हुआ। चुनाव अधिकारी  प्रदेश सर्वोदय मंडल के पूर्व अध्यक्ष रवीन्द्र भाई थे और केन्द्रीय पर्यवेक्षक सर्व सेवा संघ की बहन आशा बोथरा थीं। चुनाव अधिकारी रवीन्द्र भाई ने रामधीरज भाई को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की और केन्द्रीय पर्यवेक्षक आशा बोथरा ने अध्यक्षीय घोषणा का अनुमोदन किया। पूर्व अध्यक्ष भगवान सिंह ने रामधीरज भाई को माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया और आगे सफलतापूर्वक कार्य करने हेतु शुभ कामना प्रदान की। 

नव निर्वाचित अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की योजना सबके सामने रखी तथा संगठन विस्तार के लिए अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की।

अध्यक्ष– रामधीरज

 उपाध्यक्ष– 1. पुतुल 2. ओमप्रकाश अरुण 3. लक्ष्मण सिंह 4.शिवविजय भाई 5. शिवदत्त भाई 

महामंत्री– राजेन्द्र मिश्र (मिर्जापुर)

मंत्री -1. अभिमन्यु भाई (चित्रकूट), 2. स्नेहवीर पुंडीर (मेरठ), 3. धनंजय राय (बलिया), 4. राजनारायण गुप्ता (बरेली), 5. देव कबीर (कानपुर)।

कार्यकारिणी सदस्य : रामकिशोर, आलोक इंजीनियर (लखनऊ), बिन्दा भाई (कानपुर),  नसीर अहमद, संजीव श्रीवास्तव (उन्नाव), सत्येन्द्र सिंह (प्रयागराज), टीके सिन्हा, सौरभ सिंह, रवींद्र दुबे (वाराणसी), संध्या सिंह (जौनपुर), ईश्वर चंद (गाजीपुर), डॉ. सत्यव्रत व राजेश मिश्र (गोरखपुर), विद्या प्रसाद शुक्ल (गोंडा), भारत भूषण (अयोध्या), राजेन्द्र शर्मा (मेरठ), राकेश रफीक (मुरादाबाद) सुल्तान भाई (इटावा), वीरेन्द्र पाण्डेय (बस्ती), नत्थू सिंह व सिद्धगोपाल (झांसी), सविता मालपाणि (बदायूं), उर्मिला बहन (हरदोई) डॉ. सच्चिदानन्द (हाथरस)अशोक भाई (आगरा) एवं पदेन सदस्यगण। 

सलाहकार मंडल : 1. कृष्णकुमार खन्ना, 2. रवीन्द्र सिंह चौहान, 3. मधुसूदन उपाध्याय, 4. भगवान सिंह, 5. रमेश भैया।

कार्यालय प्रभारी

1. सौरभ सिंह व शिवम बाजपेयी ।

2. सुरेन्द्र नारायण सिंह (कोषाध्यक्ष)।

प्रस्ताव: 1. सरकार किसानों को फसल का एमएसपी दे। 

2. पूरे प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी लागू हो।

कार्यक्रम : 15 से 25 जनवरी तक प्रत्येक जिले में संपर्क अभियान। 30 जनवरी को गांधी जन सम्मेलन। 30 जनवरी से 12 फरवरी तक प्रदेश व्यापी यात्रा।

Shabd Bhedi
Shabd Bhedi News covers a wide variety of fields such as politics, business, sports, art, and often includes materials such as opinion columns, editorial cartoons, comic strips, and advice columns.
https://www.kotagin.com/listing/shabd-bhedi-news
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments