नवीन सिंह
पकड़ी। थाना क्षेत्र के किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय रक्सा के पीछे लगभग 200 मीटर की दूरी पर एक अज्ञात नर कंकाल मिला। खेत मे मीले नर कंकाल से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुँची स्थानीय पुलिस ने कंकाल को अपने कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय भेज दिया। खबर लिखे जाने तक कंकाल के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है।
बता दे कि पकड़ी थाना क्षेत्र के रक्षा गांव में स्थित महाविद्यालय के पीछे धान के खेत में लगभग एक महिला का कंकाल मिला। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो नर कंकाल का पैर दुपट्टे से बाधा गया था। पैर में दुपट्टा बंधे होने से नर कंकाल को लोग किसी महिला की कंकाल मान रहे है। कंकाल मिलने की सूचना मछली मारने के लिए जा रहे व्यक्ति द्वारा दी गयी। उसके शोर मचाने पर गांव के लोग इकट्ठा हुए उसके बाद पकड़ी थानाध्यक्ष को सूचित किया गया। मौके पर पकड़ी पुलिस एवं क्षेत्राधिकारी रसड़ा शिवनारायण वैष मौके पर पहुंचे और नर कंकाल को विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ के लिए भेज दिया गया। नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है। पकड़ी थाना प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि ग्रामीणों की सूचना पर हम लोग वहां पहुंचे थे नर कंकाल को यह देख कर लग रहा है कहीं से लाकर इसे खेत में रख दिया गया फिर जानवरों ने इसे नोचा भी है। इस मामले की जांच की जा रही है और नर कंकाल को डीएनए टेस्ट के लिए विज्ञान प्रयोगशाला भेज दिया गया है।