थाना क्षेत्र के जैतपुरा गांव में सुदर्शन सिंह का दो मंजिला मकान है। शुक्रवार की रात में घर के सभी सदस्य अपने अपने कमरों में खाना खाकर सोने चले गए। एक सदस्य मनजी किसी काम से बाहर गए थे और रात तक लौट नहीं पाए। सुदर्शन सिंह मकान से बाहर कुछ दूरी पर बने बरामदे में सोए हुए थे। रात में डेढ बजे के करीब सुदर्शन के पुत्र ललन सिंह को मनजी के कमरे में खटपट की आवाज सुनाई दी। खटपट की आवाज सुन अपने कमरे से बाहर निकलने के लिए दरवाजा खोलने लगे तो दरवाजा नहीं खुला। चोरों ने कमरे के दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद कर दी थी। वो शोर मचाने लगे। बाकी परिजनों की भी नींद खुल गई। उनके भी कमरों की कुंडी चोरों ने बाहर से बंद कर दी थी। एक सदस्य रामजी के कमरे की कुंडी खराब थी। जिससे चोर उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद नहीं कर पाए थे। वही बाहर से बंद सभी कमरों का दरवाजा खोले। बाहर निकलकर सबने देखा कि बंद कमरे जिसमे चोरी हुई थी का दरवाजा खुला हुआ है।अंदर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। चोरों ने कमरे में रखा बक्सा, अलमारी तोड़ कर अलमारी व बक्से में रखा 20 लाख से ऊपर के गहने चुरा ले गए जिसमे सोने की 8 चूड़ी, 8 अंगूठी, दो हार, 2 मंगलसूत्र, दो मंगटीका आदि लाखों रुपये मूल्य के आभूषण व लगभग दो लाख नकदी शामिल है। पीड़ित ने रात में ही डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। रात में ही पहुंची डायल112 पुलिस ने आवश्यक जांच पड़ताल की। शनिवार को सुबह सीओ सिटी भूषण वर्मा सहित गडवार पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
मुन्ना सिंह
गड़वार, बलिया। गडवार थाना क्षेत्र के जैतपुरा गांव में एक बार फिर चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए मकान में मुख्य दरवाजे से अंदर प्रवेश कर कमरे का दरवाजा तोड़कर चोरों ने 20 लाख रुपये से अधिक के आभूषण, नकदी व आवश्यक कागजात चोरी कर लिए। चोर बक्से व आभूषण की खाली डिब्बी घर से दूर पेड़ के नीचे फेंक गए थे। रात को घर मे खतपटाने की आवाज सुन एक सदस्य की नींद टूटी तो सोर मचाया तो पाया कि सबके कमरे की कुंडी बाहर से बंद थी। किसी तरह बाहर निकले तो देखा कि कमरे का ताला तोड़कर सारा सामान गायब था। पीड़ित ने इसकी लिखित तहरीर गड़वार पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। हालांकि लगातार हो रही चोरियों से लोगों में खौफ व्याप्त है
Subscribe
Login
0 Comments