जितेन्द्र उपाध्याय
मनियर, बलिया। थाना क्षेत्र के बड़ागांव जिगिड़सर मार्ग पर लोहता गांव के नहर के किनारे खेत मे एक 37 वर्षीय युवक की हत्या कर शव फेक दिया गया था। मंगलवार की सुबह फेके गए शव को देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों की माने तो युवक के चेहरे व गर्दन पर किसी धारदार हथियार से कटने के निशान था। युवक की हत्या कर शव फेके जाने की जानकारी होते ही क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गयी। खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो पायी है। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हाऊस भेज दिया।
जानकारी अनुसार मनियर क्षेत्र के बड़ागांव जिगिड़सर मार्ग पर लोहता गांव के समीप नहर के किनारे खेत मे लगभग 37 साल के अज्ञात युवक की हत्या कर शव को नहर किनारे फेंका गया था। मंगलवार की सुबह उधर से गुजर रहे लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके ओर पहुँची पुलिस ने शव की शिनाख्त करायी लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। उधर शव मिलने से क्षेत्रीय इलाके में हड़कम्प मच गया। शव के गर्दन व चेहरे धारदार हथियार से काटने के निशान मिले है। घटना के पुलिस छानबीन कर रही हैं |