क्राइम

दो बदमाशों को नगरा पुलिस ने अबैध कट्टा व पिस्टल के साथ दबोचा

प्रतीकात्मक फोटो


दिग्विजय सिंह
 

नगरा, बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगरा पुलिस ने  दो बदमाशों को अवैध असलहे के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों बदमाशो के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

          थानाध्यक्ष संजय सरोज ने बताया कि उपनिरीक्षक मायापति पांडेय एवं शिवचन्द यादव रविवार को सायंकाल क्षेत्र में गश्त पर निकले थे। उसी समय मुखबिर से सूचना मिली कि दो बदमाश बाइक से नगरा से सिकंदरपुर के तरफ किसी घटना को अंजाम देने के लिए जा रहे है। मुखबिर की सूचना पर दोनों उपनिरीक्षक मय हमराह सिकंदरपुर रोड पर स्थित पुलिया पर पहुंच गए और बदमाशो का इंतजार करने लगे। इतने में बाइक से दो लोग आते दिखाई दिए, पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों भागने लगे। जिसपर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनो को पकड़ लिया। नाम पता पूछने पर एक ने सुधीर यादव पुत्र रामानंद यादव एवं दूसरे ने अंगद यादव पुत्र रमाकांत यादव निवासी सहरोज थाना कोपागंज जनपद मऊ बताएं। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर सुधीर के पास कट्टा व अंगद के पास पिस्टल बरामद हुआ। असलहा का कागज मांगने पर दोनों बदमाश कोई कागज नहीं दिखा सके। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर थाने ले आई तथा सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

Shabd Bhedi
Shabd Bhedi News covers a wide variety of fields such as politics, business, sports, art, and often includes materials such as opinion columns, editorial cartoons, comic strips, and advice columns.
https://www.kotagin.com/listing/shabd-bhedi-news
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments