शिक्षा

नरहेजी महाविद्यालय में नारी सुरक्षा अभियान पर हुई गोष्ठी

संतोष द्विवेदी 
नगरा। मिशन शक्ति फेज 3 के तहत श्री नरहेजी महाविद्यालय  नरही में एनएसएस की दोनों इकाइयों के तत्वाधान में शनिवार को नारी सुरक्षा अभियान पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में नगरा थाने की दो महिला कांस्टेबल उपस्थित होकर महिला सुरक्षा से सम्बन्धित टिप्स दिया।

               कार्यशाला का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। कार्यशाला को संबोधित करती हुई कांस्टेबल ज्योति मिश्रा ने कहा कि यदि महिलाएं, युवतियां व बालिकाएं सोशल मीडिया से अपना ध्यान हटाकर अपने व्यक्तित्व के निर्माण पर ध्यान देंगी तो महिला सुरक्षा से सम्बन्धित अनेकों समस्याओं का निदान स्वतः हो जाएगा। उन्होंने छात्राओं को महिला हेल्प डेस्क की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ कृष्ण मोहन सिंह ने कहा कि सनातन काल में महिलाएं पूजित एवं सुरक्षित थी, किन्तु न जाने क्यों आज नारी सशक्तिकरण की आवश्यकता आन पड़ी है। इस मौके पर कार्यालय अधीक्षक राजेश सिंह, डॉ बलिराम राय, डॉ विकास राय, धनंजय शर्मा, प्रदीप कुमार मिश्रा, यास्मीन बानो, सोनल श्रीवास्तव, महिला कांस्टेबल रंजू यादव सुधीर कुमार, प्रवीण कुमार सहित शिक्षक, कर्मचारी व दोनो इकाइयों के स्वयं सेविका मौजूद रहीं। संचालन डॉ श्वेता सिंह ने किया।

Shabd Bhedi
Shabd Bhedi News covers a wide variety of fields such as politics, business, sports, art, and often includes materials such as opinion columns, editorial cartoons, comic strips, and advice columns.
https://www.kotagin.com/listing/shabd-bhedi-news
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments