बलिया। यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 89.78 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 10वीं में 86 फीसदी लड़के और 93 फीसदी लड़कियां पास हुई। यूपी बोर्ड 12वीं में 75.52 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 83 फीसदी लड़कियां पास हुईं और 69 फीसदी लड़के पास हुए। 10वीं में 600 में से 590 अंक हासिल कर सीतापुर की प्रियांशी सोनी ने टॉप किया।
बलिया जनपद में यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में इंटर में मजदूर की बेटी ने जिले में पहला स्थान प्राप्त कर अपने पिता सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रसड़ा क्षेत्र के कोप की रहने वाली अंजली पुत्री विपिन ने 475/ 500 अंक पाकर जिले पहले स्थान पर कब्जा जमाया है। उसकी पढाई किसान इंटर कालेज शिवधरपुर सिलहटा से पूरी हुई है। बातचीत में अंजलि ने बताया कि उसके पिता मजदूरी करते है। वह तीन बहनों में सबसे छोटी है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, दूसरी इंटर करने के बाद घर पर है। पूछने बताया कि अभी भविष्य के बारे में कोई प्लान नहीं है क्योंकि मेरी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। पापा मजदूरी करते है इसलिए आगे के बारे में कुछ सोचा नहीं है। उसकी कामयाबी पर क्षेत्रीय लोग बधाई देने जाने लगे।

467/500 अंक पाकर जनपद में द्वितीय स्थान पर रहने वाली भीमपुरा क्षेत्र के रामपुर गांव के ग्राम प्रधान विवेक कुमार की छोटी बहन मोहिनी गोंड पुत्री अनिल गोंड ने अपने अच्छे परिणाम के लिए परिजनों सहित शिक्षकों को कामयाबी का श्रेय दिया है। उसने बताया कि वह आगे चलकर आईएस बनकर समाज की सेवा करना चाहती है। उसके पिता यूपी पुलिस में कार्यरत है। उसकी कामयाबी सुनकर विद्यालय के शिक्षक ओमहरी पांडेय, शमीम अहमद, आफताब अंसारी आदि मोहिनी के घर पहुँचकर इसके भविष्य की कामना की।

वही हाईस्कूल में 7 वे स्थान प्राप्त करने वाले प्रियांशु सिंह चौहान नगरा क्षेत्र के परशुरामपुर निवासी शिक्षामित्र सुनील कुमार चौहान का पुत्र है। वह भीमपुरा के यशोदा इंटर कालेज से 10वी में 95.17 फीसदी अंक पाकर अपने गांव का नाम रोशन किया है। उसने बताया कि आगे चलकर वह इंजीनियरिंग की तैयारी करना चाहता है।

बलिया के हाई स्कूल टॉपर
1 सत्यम पाण्डेय 578/600 96.33 प्रतिशत एस वी डी जी एच एस एस पचरुखा गायघाट बलिया
2- दीपक पाठक यशोदा देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज दुबे छपरा 577/600 96.17 प्रतिशत
2- रघुवीर उपाध्याय एम वी वी एम मिश्रा कालोनी काजीपुरा 577/600 96.17 प्रतिशत
3- सुमित कुमार 96 प्रतिशत, 576/600 एस पी डी आई नारायणपुर चितबड़ागांव
4-विकास वर्मा 95.83 प्रतिशत, 575/600 एस एस एन एच एस एस गोविंदपुर भरौली
पीयूष कुमार 95.83 प्रतिशत,575/600 एम वी वी एम मिश्रा कालोनी काजीपुरा बलिया
5-आयुष वर्मा 95.67 प्रतिशत ए जे बी के इंटर कालेज जमालपुर
मोहित वर्मा 95.67 ए इस इस के के आई सी नारायणगढ़
6- संतोष चौहान 95.50 तिलेश्वरी देवी इंटर कालेज
साधना यादव 95.50 यस यस गोविंदपुर भरौली
संजीत वर्मा 95.50 शिवशक्ति आई सी चदायर
7. प्रियांशु सिंह चौहान 95.17 यशोदा इंटर कालेज भीमपुरा
बलिया के इंटर टॉपर
1- अंजली 95 प्रतिशत 475/500 किसान इंटर कॉलेज शिवधर पुर सीलहटा
2- अंकित वर्मा 93.40 प्रतिशत 467/500 ए एस बी एस इंटर कालेज रसड़ा
मोहिनी गोंड 93.40 प्रतिशत 467/500 केशव इंटर कॉलेज कुशहा ब्राह्मण जजौली बलिया
3- अनन्या गुप्ता 93.20 प्रतिशत 466/500 एस एन एस आई सी वी नारायणपुर बलिया
4-साहिल यादव 92.60 प्रतिशत 463/500 तिलेश्वरी देवी इंटर कॉलेज गुरवाँ बलिया
4-निशा वर्मा 92.60 प्रतिशत 463/500 गंगोत्री देवी इंटर कालेज सिकंदरपुर बलिया
5- स्वीटी सिंह 92.40 प्रतिशत 462/500 सी बी इंटर कालेज सहतवार बलिया।