लखनऊ। प्रदेश में विधानसभा 2022 के दूसरे चरण का मतदान शुरु हो गया है। सुबह 9 बजे तक 9.45% मतदान हुआ है। प्रदेश के 9 जिलों के 55 सीटों पर मतदान चल रहा रहा। इन सीटों पर सभी पार्टियों की निगाहे बनी हुई है। क्योंकि इस चुनाव में ये सीटों पार्टियों को सत्ता तक पहुँचाने के लिए प्रमुख मानी जा रही है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में मॉनीटरिंग कंट्रोल रूम से वोटिंग प्रक्रिया की मॉनिटरिंग हो रही है।।अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी खुद मॉनिटरिंग में जुटे हुए है।