बृजेश सिंह बलिया। जनपद के दुबहड़ गांव निवासी एक युवक की अपने गांव में कुएं में गिरने से हो मौत हो गयी। वह जिला अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात था। उसकी मौत की खबर सुनते ही परिवार व गांव में कोहराम मच गया। मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चे भी हैं।
दुबहड़ थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव के कृष्णा रावत (34) पुत्र स्व. सुरेंद्र रावत शनिवार की शाम अपने घर जा रहा था। रास्ते में वह अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गया। आसपास के लोगों ने शोर मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस भी पहुंच गयी। ग्रामीणों के सहयोग से उसे बाहर निकाल कर जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
Subscribe
Login
0 Comments