दिग्विजय सिंह
नगरा, बलिया। उभाव थाना क्षेत्र के खंदवा गांव में बीती रात चहारदिवारी फांदकर घर में घुसे चोर एक बक्सा और बैग लेकर चंपत हो गए। चोरों की आहट पाकर जगी वृद्ध महिला को चोरों ने हथियार के बल पर चुप करा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों से जानकारी पाकर छानबीन में जुट हुई है।
खंदवा निवासी हरिद्वार सिंह के परिजन प्रतिदिन की तरह सोमवार को भी खाना खाने के बाद घर के अलग अलग हिस्से में सो गए। रात को चोर चाहार दिवारी फांद कर घर में घुस गए और कमरों में सामान ढूंढने लगे। आहट पाकर घर की वृद्ध महिला की नींद खुल गई तथा वह शोर मचाने लगी। परिजनों के अनुसार वृद्ध महिला द्वारा शोर करने पर चोरों ने उसे असलहा दिखाकर चुप करा दिया और अन्य सदस्यों के जगने के डर से एक बक्सा तथा बैग लेकर भाग निकले। परिजनों के मुताबिक बक्सा और बैग में कीमती सामान था। सुबह घर से कुछ दूरी पर बक्सा और बैग पानी में मिला। पीड़ित ने घटना की जानकारी उभाव पुलिस को दी है।