बृजेश सिंह
बलिया। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के एक संदिग्ध युवक के बलिया में आने के बाद स्वास्थ्य महकमा चौकन्ना हो गया है। देश की राजधानी से आयी सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग युवक पर नजर रख रहा है। युवक को होम क्वारन्टीन रहने को कहा गया है। युवक नाइजीरिया से आया है। आज उसकी सैम्पलिंग की जाएगी।
अंतराष्ट्रीय उड़ान से कुछ यात्री दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरे। उसमें से नई दिल्ली की एक महिला में ओम्रिकोंन का वैरिएंट पाया गया है। उस महिला के पीछे की सीट पर यह युवक यात्रा कर रहा था। इस वजह से उसे संदिग्ध माना जा रहा है। युवक जनपद के गड़वार क्षेत्र का रहने वाला है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि उसकी सैम्पलिंग मंगलवार को की जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद जरुरी कदम उठाए जाएंगे।