क्राइम

बेरहम पति ने अपनी ही पत्नी और बेटी पर फेंका तेजाब, दोनों की हालत गंभीर


गोरखपुर।
जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कैंट थाना क्षेत्र के कूड़ाघाट में सिलाई का काम करने वाले युवक ने अपनी ही पत्नी और बेटी पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब पड़ने से दोनों बुरी तरह से झुलस गई हैं। वहीं बचाने गई छोटी बेटी पर भी तेजाब की कुछ बूंदे पड़ी हैं। गंभीर हालत में मां बेटी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर आरोपी की तलाश में पुलिस टीम को लगा दिया गया है। घटना की वजह पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, अजय साहनी सिलाई का काम करता है। अपनी पत्नी गीता साहनी (45) दो बेटी अर्पिता और आराध्या के साथ कूड़ाघाट में रहता था। घर में परिवारिक विवाद की वजह से अक्सर ही मारपीट हुआ करता था। शुक्रवार की सुबह अजय साहनी का पत्नी से विवाद हो गया, इसके बाद वह घर से निकल गया थोड़ी देर बाद घर लौटा और हाथ में तेजाब लिए हुए था।

पत्नी अभी कुछ समझ पाती इसके पहले ही उसने तेजाब उसके ऊपर फेंक दिया। तेजाब से झुलसने की वजह से गीता चीख पड़ी उसकी आवाज सुनकर बड़ी बेटी दौड़ कर गयी तो पिता ने उसके ऊपर भी तेजाब फेंक दिया। घर में शोर-शराबा होने से अलग कमरे में पढ़ाई कर रही छोटी बेटी और पिता भी वहां पहुंच गई और बीच-बचाव में तेजाब से वह भी मामूली रूप से झुलस गई। 

वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया वहीं शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

Shabd Bhedi
Shabd Bhedi News covers a wide variety of fields such as politics, business, sports, art, and often includes materials such as opinion columns, editorial cartoons, comic strips, and advice columns.
https://www.kotagin.com/listing/shabd-bhedi-news
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments