शिवानन्द बागले
रसड़ा(बलिया)। क्षेत्र के सुलुई गांव में शनिवार की रात्रि एक महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया। घायलावस्था में परिजन उसे अस्पताल लाये जहा चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पति की तहरीर पर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।
जानकारी अनुसार सुलुई निवासी चंदा देवी 45 वर्ष पत्नी गुलाब चंद गुप्ता अपने शरीर पर तेल डालकर आग लगा लिया। आस पास के लोग पहुचते तब तक चंदा देवी गम्भीर रूप से झुलस गयी थी। गम्भीर रूप से झुलसी चंदा देवी को परिजन अस्पताल लाये जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गुलाब चंद ने कोतवाली पुलिस को दिये तहरीर में कहा है कि मेरी पत्नी की एक वर्ष से दिमागी हालत सही नही थी पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।