बृजेश सिंह
बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सहमति पर मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह की टीम में जनपद के तीन युवाओं को भी स्थान मिला है। तीनों युवाओं में राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा एक को सचिव व दो को कार्यकारिणी में सदस्य नामित किये जाने से जिले में समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला है। यूथ बिग्रेड में शामिल सदस्यों में जुबैर खां सोनू को कार्यकारिणी में सचिव और कृष्ण मोहन यादव व सूरज प्रताप सिंह को सदस्य बनाया गया है। इनके राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होने से युवा नेताओं ने फोन से बधाईयां देनी शुरु कर दी।