राजनीति

सीयर ब्लाक विकास के लिये पहचाना जाय, इस सोच को साकार करना है: आलोक सिंह


अभयेश मिश्रा 

बेल्थरारोड (बलिया) सीयर ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने विजय दशमी के अवसर पर  शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ब्लाक प्रमुख  कार्यालय का लोकार्पण फीता काटकर व मुख्य दरवाजे पर नारियल फोड़ कर किया। इसके उपरांत ब्लाक प्रमुख ने  खंन्ड विकास अधिकारी गजेन्द्र प्रताप सिंह के साथ क्षेत्र  पंचायत से कराये गए गए कार्यो का  लोकार्पण किया।

   जिसमें ग्राम  पंचायत  तुरतीपार में पंचायत भवन का  व सामुदायिक शौचालय ,ग्राम पंचायत राजपुर में मुख्य पिच रोड से लालजी सिंह के दरवाजे तक( स्व बच्चा सिंह मार्ग) सीसी रोड ,रामपुर कानून गोयान गाधीं  बाजार में प्रकाश के लिए सोलर लाईट ,ग्राम पंचायत मोलनापुर में सुरेश सिंह के दरवाजे से डिहबाबा के स्थान तक इन्टर लाकिंग कार्य , ग्राम पंचायत हल्दीरामपुर  (तारनपुर) में  जयगोबिन्द सिंह के  खेत के पास पुल का लोकार्पण किया । ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने   ब्लाक प्रमुख ने मोलनापुर में शमशान घाट से खलिहान होतें हुए शैयद बाबा स्थान तक आर सीसी रोड का निर्माण करने के लिए घोषणा की । उन्होंने  कहा कि 94 ग्राम पंचायत में कोई भी ग्राम पंचायत विकास के मामले में अछुता नहीं रहेगा और जहाँ भी कार्य होगी, गुणवत्ता पर बिशेष ध्यान रहेगा। विकास ही मुद्दा है।


    मैं निर्दल ब्लाक प्रमुख बना और निर्दल ही रहूंगा। विकास करना ही हमारा  मुख्य उद्देश्य है।  जिले में ही नहीं प्रदेश में सीयर ब्लॉक की पहचान विकास के नाम पर हो । यही मेरा लक्ष्य है। विजयदशमी के पवित्र पावन पर्व  पर सभी क्षेत्र वासियों का हृदय से हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष ईरफान, दानिश भाई, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल रहमान, विश्राम सिंह ,विनय सिंह ,कल्याण सिंह , पूर्व प्रधान अखिलेश सिंह, दिपक सिंह, ध्रुव सिंह ,BDC मुन्ना,रामाशंकर सिंह, प्रवीण प्रकाश प्रधान प्रतिनिधि अखोप,आनंद सिंह (छोटू ),अभिषेक सिंह( सोनू ), राजीव सिंह (टिलु,) ताबीस, जयसिंह, संन्तोष यादव, कर्मवीर सिंह ,मनोज सिंह, चन्दन,ओंकार सिंह, रोशन सिंह ,सत्येंद्र शर्मा ,रामचंद्र यादव ,धीरेंद्र, आदि और वहीं ग्राम पंचायत मोलनापुर में प्रधान लल्लन पटेल, यशवन्त सिंह, बिरेंद्र सिंह, अनन्त सिंह, सुरेश सिंह, ब्रहमदेव सिंह, बिनोद सिंह, संजीव कुमार सिंह (गुडडु) राजीव सिंह (मुन्ना) देवेंद्र सिंह, छटठु चौरसिया, संतोष पटेल, रितेश सिंह, सरल आदि मौजूद रहे।

Shabd Bhedi
Shabd Bhedi News covers a wide variety of fields such as politics, business, sports, art, and often includes materials such as opinion columns, editorial cartoons, comic strips, and advice columns.
https://www.kotagin.com/listing/shabd-bhedi-news
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments