जिला जवार

स्वामी विवेकानंद हैं युवाओं के प्रेरणा स्रोत: डॉ धर्मेंद्र नाथ पांडेय


नवीन सिंह 

पकड़ी, बलिया। श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय दादर आश्रम की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा बुधवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचीन इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ धर्मेंद्र नाथ पांडेय ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पण कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने स्वामी विवेकानंद को आदर्श युवा बताते हुए राष्ट्र निर्माण में युवाओं से महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया। डॉ मनजीत कुमार राय, डॉ दिलीप कुमार, डॉ अम्बरीश कुमार सिंह एवं डॉ रघुनाथ शरण सिंह आदि प्राध्यापकों ने भी राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर व्याख्यान दिया।

   कार्यक्रम के आरंभ में कार्यक्रम अधिकारी डॉ कृष्ण कुमार सिंह ने विषय प्रवर्तन करते हुए स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर डालते हुए उनको नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को एक नई राह दिखाई और सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में  अभूतपूर्व कार्य किया। रामकृष्ण मिशन के माध्यम से उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों की सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों सहित बृजनाथ शर्मा, कुबेर प्रजापति आदि कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ कृष्ण कुमार सिंह ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का आयोजन कोविड प्रोटोकॉल के तहत किया गया था।

Shabd Bhedi
Shabd Bhedi News covers a wide variety of fields such as politics, business, sports, art, and often includes materials such as opinion columns, editorial cartoons, comic strips, and advice columns.
https://www.kotagin.com/listing/shabd-bhedi-news
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments