सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि सरकार बनने के बाद यूपी में यश भारती सम्मान फिर से शुरु करेंगे। जो उत्कृष्ठ काम करने वालों को दिया जाता था। साथ ही पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने का भी वादा किया। जिसे बीजेपी सरकार ने बन्द कर दिया था।
अखिलेश ने कहा कि सपा सरकार बनने पर बुजुर्गों को पेंशन देंगे। साथ ही, नगर भारती सम्मान शुरु करेंगे। कर्मचारियों की बात बीजेपी सरकार ने नहीं सुनी है। कहा कि कर्मचारियों का इलाज कैशलेस होगा।
अटेवा मंच के अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने सपा द्वारा पुरानी पेंशन बहाली करने का वादा करने पर अखिलेश यादव को धन्यवाद दिया। कहा कि उनकी घोषणा से 13 लाख कर्मचारियों के दिल में उम्मीद जगी है। हमसब मिल कर सपा की सरकार बनवाएंगे।