भीमपुरा। भीमपुरा – बरौली मार्ग पर जजौली गांव के समीप शुक्रवार की शाम बोलेरो व बाइक की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार जीजा और साला दोनों को गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद बोलोरो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों पीएचसी नगरा ले गई। जहां पर चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के कुशहा ब्राह्मण गांव निवासी श्यामू राजभर 30 के छोटे भाई का बरइच्छा का कार्यक्रम था। जिसमें आये नात रिस्तेदारों को छोड़ने के बाद वह अपने साले रामानंद राजभर के साथ बाइक से भीमपुरा बाजार गया था। वहां से घर लौटते समय जैसे ही वह जजौली गांव के समीप पहुँचा वैसे ही सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलोरो से आमने सामने जोरदार टक्कर हो गयी। जिससे बाइक सवार दोनों गंभीर रुप आए घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद बोलेरो चालक बोलेरो लेकर वहां से फरार हो गया। बाइक का अगला हिस्सा बुरी तह छतिग्रस्त हो गया था। सूचना पर पहुँची पुलिस ने दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुँचाया जहां से गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। पुलिस बाइक को अपने कब्जे में ले ली है।
![](https://shabdbhedi.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG_20240621_204524-960x642.jpg)