क्राइम जिला जवार ब्रेकिंग न्यूज

बलिया में धारदार हथियार से गोदकर कर अधेड़ की निर्मम तरीके से हत्या

भीमपुरा। जनपद के भीमपुरा थाना क्षेत्र के भीमपुरा बाजार में घर के अहाते में सो रहे अधेड़ की गले में धारदार हथियार से गोदकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गयी है। घटना की जानकारी सुबह 10 बजे के आसपास हुई जब मकान में किराये पर रह रहे दुकानदार ने दुकान खोलकर में गेट की चाभी लेने के लिए मकान मालिक के पास गया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुँचकर छानबीन कर रही है।
जानकारी अनुसार भीमपुरा निवासी विनोद सिंह 55 की बाजार में मकान है। गुरुवार की रात्रि में अज्ञात लोगों ने किसी धारदार हथियार से उनकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी। घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब शुक्रवार की सुबह मकान में स्थित दुकानदार ने अपनी दुकान खोली और मेन शटर का ताला खोलने के लिए मकान मालिक के पास गया तो देखा कि उनका शरीर अहाते में खून से लथपथ पड़ा था। यह देख दुकानदार घबराकर बाहर आकर सबको सूचना दी। जिसके बाद किसी ने पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो उनके गर्दन पर चाकू से गोदे जाने का निशान है। मृतक का शरीर चारपाई से गिरकर दरवाजे के पास सिर्फ अंडरवियर पर जमीन पर पड़ा हुआ था। घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँचकर छानबीन कर रही है।

 

हत्या का जल्द खुलेगा राज : पुलिस अधीक्षक

अधेड़ की चाकू या धारदार हथियार से हत्या की जानकारी हुई। जिसकी छानबीन की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह आशनाई का मामला प्रतीत हो रहा है। वैसे पुलिस टीम अन्य पहलुओं को केंद्र में रखकर भी जांच कर रही है। घटना का राजफाश जल्द होगा।

4 वर्ष पूर्व भी हुआ था अधेड़ पर जानलेवा हमला, नहीं खुला राज

आज से 4 वर्ष पूर्व भी 8 जून 2020 को भी अधेड़ के ऊपर ट्यूबेल पर सोते वक्त कुछ अज्ञात लोगों ने रात्रि में जानलेवा हमला किया था। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया था। विनोद सिंह को सुधरने में सालो लग गए तब जाकर अपने पाव पर चलने फिरने लगे। हालांकि इस मामले में कोई पुलिस कार्यवाही नहीं हुई थी। पीड़ित भी हमलवारों के खिलाफ कोई कार्यवाही करने में विशेष रुचि नहीं ली थी। लिहाजा मामला ठंडे बस्ते में चला गया । शुक्रवार के दिन 4 वर्ष बाद आज मकान के अहाते में उनका शव मिलने से लोगों को पुरानी घटना भी याद आने लगी। कुछ लोग इस हत्या को उस घटना से भी जोडकर देख रहे है। वहीं कुछ लोग उनके द्वारा आशनाई व अपनी जमीन की खरीद बिक्री और उसके पैसे को भी जोड़कर भी देख रहे है।

विनोद सिंह ( फाईल फोटो )
Shabd Bhedi
Shabd Bhedi News covers a wide variety of fields such as politics, business, sports, art, and often includes materials such as opinion columns, editorial cartoons, comic strips, and advice columns.
https://www.kotagin.com/listing/shabd-bhedi-news
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments