भीमपुरा। थाना क्षेत्र के मझौवा गांव में एक 15 वर्षीय किशोरी को चारपाई पर संदिग्धावस्था में मृत पाये जाने से परिजनों सहित ग्रामीणों में हलचल मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों व पुलिस की माने वह चारपाई पर लेटी हुई थी और उसकी गर्दन पर काला निशान था। घटना की जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक व सीओ रसड़ा मौके पर पहुँचकर जांच करने लगे। किशोरी की मौत हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी हुई है। मामला प्रेम प्रपंच का भी बताया जा रहा है जिसके बाद ऑनर किलिंग की भी आशंका जताई जा रही है। सीओ रसड़ा मो फहीम ने बताया कि मामला संदिग्ध है पीएम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। इस मामले में पुलिस कुछ लोगों को पकड़कर पूछताछ कर रही है
स्थानीय थाना क्षेत्र वे मझौवां निवासी अनिल यादव की पुत्री प्रिया यादव 15 का शव शनिवार की दोपहर अपने घर मे चारपाई पर मिला। उसके गले पर रस्से का दाग दिखाई पड़ रहा था। उसके पिता ने इसकी सूचना डायल 112 पर देनी चाही लेकिन उसपर बात न हो सकी। जिसके बाद वह थाने जाकर पुलिस को तहरीर दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बिन्द कुमार मौके पर पहुंच कर छानबीन करने लगे। उसके कुछ समय बाद सीओ रसड़ा मो0 फहीम भी मौके पर पहुँचकर मातहतों से जानकारी ली। किशोरी की मौत के कारणों की सच्चाई जानने के लिए शाम को फोरेंसिक टीम भी पहुँचकर जांच पड़ताल की। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया। ग्रामीण इसको प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है।