भीमपुरा। भीमपुरा रतनपुरा मार्ग पर कस्बे के समीप बाइक सवार दो युवकों को किसी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने दोनों को नगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सकों ने अभय कुमार सिंह 18 को मृत घोषित कर दिया जबकि अमन कुमार सिंह 20 की स्थिति को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों युवक मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के सेमराजपुर गांव के रहने वाले है।
मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के सेमराजपुर गांव के दो युवक अमन कुमार सिंह 20 पुत्र अंजनी सिंह व अभय कुमार सिंह 18 पुत्र विपिन सिंह अपने बाइक से भीमपुरा बाजार से घर जा रहे थे। वह बाजार से कुछ दूर ही पहुँचे थे कि सामने से आ रहे किसी अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गयी जिसमें दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों को नगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया। जहां चिकित्सकों ने अभय कुमार सिंह को मृत घोषित कर दिया और अमन कुमार सिंह को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष भी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए। छतिग्रस्त बाइक को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया और मृत युवक को पीएम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया।