उत्तर प्रदेश क्राइम जिला जवार ब्रेकिंग न्यूज

चितबड़ागांव पुलिस ने 3 गैंगेस्टरों को दबोचा, चोरी की 5 बाइक व तमंचा बरामद

बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया राज करन नय्यर के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों/वारंटियों व वाहन चोरों/लूटेरों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चितबड़ागांव पुलिस ने गैगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित 03 शातिर वाहन चोरों को को बढ़वलिया मोड़ तिराहे के पास से गिरफ्तार करने में सफल रही। उनके कब्जे से 5 मोटरसाइकिल, 1 अदद देशी तमंचा मय कारतूस 315 बोर व 02 अदद चाकू बरामद किया।

अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी के सफल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर अशोक कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में चितबड़ागाँव पुलिस को उस समय सफलता मिली जब मंगलवार को चितबड़ागांव प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर व उ0नि0 चन्द्रशेखर यादव मय फोर्स की संयुक्त टीम ने मुखबिरी सूचना के आधार पर घेराबंदी की। उनके प्रयास से चोरी के वाहनों पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर बेचने/ चोरी करने वाले 03 अभियुक्त उनकी गिरफ्त में आ गए। पकड़े गए अभियुक्तगणों ने अपना नाम जवाहर लाल गौड़ उर्फ लड्डू पुत्र स्व0 राजेन्द्र प्रसाद निवासी नगपुरा थाना चितबड़ागांव, अजय साहनी उर्फ जितेन्द्र पुत्र राजन निवासी नगपुरा थाना चितबड़ागांव व मनोज राजभर पुत्र परशुराम राजभर निवासी बनियापुर मगरौली थाना रसड़ा बताया। पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से 02 अदद मोटर साइकिल बरामद किया गया तथा जमातलाशी में अभियुक्त जवाहर लाल गौड़ के कब्जे से 01 अदद देशी तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया । तथा अभियुक्त अजय साहनी व मनोज राजभर की जामातलाशी में उनके कब्जे से 1-1 अदद अवैध चाकू बरामद किया गया।

कड़ाई से पूछताछ  करने पर अभियुक्तगणो ने बताया कि साहब हम लोग मिलकर गाड़ियो की चोरी करते हैं आज हम लोग इन गाडियो को बेचने के लिए बक्सर गये थे लेकिन नही बिक पायी तो हम लोग छिपा कर रखने के लिये वापस लौट रहे थे। अभियुक्तगणों की निशान देही पर हरदरपुर के बाहर बंधे के किनारे काफी पुराना व जीर्ण शीर्ण झाड़ झंखार से पूर्ण जो काफी दिनों से बन्द हो चुके स्कूल के खण्डहर से 03 अदद मोटर साइकिल और बरामद हुई । इस प्रकार अभियुक्तगणों के कब्जे से कुल 05 अदद मोटरसाइकिल बरामद हुई । पुलिस ने उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उनको न्यायालय भेज दिया । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर, उ0नि0 चन्द्रशेखर यादव, का0 अतुल तिवारी थाना चितबड़ागाँव जनपद बलिया, का0 विजय शंकर यादव, का0 अविनाश चौधरी, का0 अभिषेक सिंह, कां0 कार्तिकेय मिश्रा, का0 सत्यप्रकाश पटेल आदि रहे।

पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0- 020/2023 धारा 41 CrPC व 411/413/414/420/467/468/471/473 भा0द0वि0 थाना चितबड़ागाँव बलिया ।
2. मु0अ0सं0 21/2023 धारा 3/25 आर्म एक्ट थाना चितबड़ागांव बलिया
3. मु0अ0सं0 22/2023 धारा 4/25 आर्म एक्ट थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया
4. मु0अ0सं0 22/2023 धारा 4/25 आर्म एक्ट थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया

अनावरित अभियोग
1. मु0अ0सं0- 168/2022 धारा 379 भादवि थाना नरही बलिया ।
2. ई.एफआईआर- 20220000292199 धारा 379 भादवि थाना नरही जनपद बलिया।
3. मु0अ0सं0 325/2022 धारा 379 भादवि थाना कोतवाली जनपद बलिया ।

बरामदगी
1. 05 अदद मोटर साइकिल (UP60AV5936, UP61AW5790, UP60AV7539, UP60AV5607, एक अज्ञात नम्बर)
2. 02 अदद चाकू
3. 01 अदद देशी तमंचा मय कारतूस 315 बोर ।

आपराधिक इतिहास

1. जवाहर लाल गौड़
1 मु0अ0सं0 925/15 धारा 379,411 भादवि चितबड़ागाँव जनपद बलिया
2 मु0अ0सं0 614/17 धारा 379,411 भादवि चितबड़ागाँव जनपद बलिया
3 मु0अ0सं0 479/17 धारा 379,411,419,420,467,468, बडेसर गाजीपुर
4 मु0अ0सं0 1149/17 धारा 379,411 भादवि थाना रसड़ा बलिया
5 मु0अ0सं0 141/18 धारा 379,411 भादवि थाना रसड़ा बलिया
6 मु0अ0सं0 169/18 धारा 379,413,414 रसड़ा बलिया
7 मु0अ0सं0 303/18 धारा 2/3(1)उ0प्र0गैंगे0 एक्ट रसडा बलिया
8 मु0अ0सं0 328/18 धारा 419,420,414,411भादवि रसडा बलिया
9 मु0अ0सं0 200/18 धारा 379,414,413भादवि रसडा बलिया
10 मु0अ0सं0 459/18 धारा 379,411 कोतवाली बलिया
11 मु0अ0सं0 56/19 धारा 3/25 अर्म्स एक्ट चितबड़ागांव बलिया
12 मु0अ0सं0 03/20 धारा 13 जुआ अधि0 रसड़ा बलिया
13 मु0अ0सं0 78/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना फेफना बलिया
14 मु0अ0सं0 NIL/20 गुण्डा एक्ट बलिया
15 मु0अ0सं0 20/2023 धारा 41द0प्र0स0,411,413,414,420,467,468,471,473 भादवि चितबड़ागांव बलिया
16 मु0अ0सं0 21/2023 धारा धारा 3/25 आर्म एक्ट थाना चितबड़ागांव बलिया

2. अजय साहनी उर्फ जितेन्द्र
1- मु0अ0सं0 925/15 धारा 379,411 भादवि चितबड़ागांव बलिया
2- मु0अ0सं0 614/17 धारा 379,411 भादवि चितबड़ागांव बलिया
3- मु0अ0सं0 479/17 धारा 379,411,419,420,467,468, बडेसर गाजीपुर
4- मु0अ0सं0 441/17 धारा 379/411/419/420 भादवि रसड़ा जनपद बलिया
5- मु0अ0सं0 518/17 धारा 379/411/413 भादवि रसड़ा जनपद बलिया
6- मु0अ0सं0 1149/17 धारा 379/411 भादवि रसड़ा जनपद बलिया
7- मु0अ0सं0 303/18 धारा 2/3(1)उ0प्र0गैंगे0 एक्ट रसडा जनपद बलिया
8- मु0अ0सं0 141/18 धारा 379,414,413भादवि रसडा जनपद बलिया
9- मु0अ0सं0 149/18 धारा 379,41 414,419/420 भादवि रसडा जनपद बलिया
10- मु0अ0सं0 160/18 धारा 379,414,413भादवि रसडा जनपद बलिया
11- मु0अ0सं0 195/18 धारा 379,414,413भादवि रसडा जनपद बलिया
12- मु0अ0सं0 200/18 धारा 379,414,413भादवि रसडा जनपद बलिया
13- मु0अ0सं0 210/18 धारा 379,414,413भादवि रसडा जनपद बलिया
14- मु0अ0सं0 213/18 धारा 379,414,413भादवि रसडा जनपद बलिया
15- मु0अ0सं0 221/18 धारा 379/413/414 भादवि रसड़ा जनपद बलिया
16- मु0अ0सं0 57/19 धारा 379/411/413 भादवि रसड़ा जनपद बलिया
17- मु0अ0सं0 136/19 धारा 41/411/413 भादवि रसड़ा जनपद बलिया
18- मु0अ0सं0 168/19 धारा 3(1)2 गैंगेस्टर एक्ट रसड़ा जनपद बलिया
19- मु0अ0सं0 18/21 धारा 4/25 आर्म एक्ट जनपद बलिया
20- मु0अ0सं0 96/20 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट चितबड़ागांव जनपद बलिया
21- मु0अ0सं0 NIL/20 गुण्डा एक्ट जनपद बलिया
22- मु0अ0सं0 167/22 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट चितबड़ागांव जनपद बलिया
23- मु0अ0सं0 20/2023 धारा 41द0प्र0स0,411,413,414,420,467,468,471,473 भादवि चितबड़ागांव जनपद बलिया
24-  मु0अ0सं0 22/2023 धारा 4/25 आर्म एक्ट थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया

3. मनोज राजभर
1 मु0अ0सं0 20/2023 धारा41द0प्र0स0,411,413,414,420,467,468,471,473 भादवि चितबड़ागांव
2 मु0अ0सं0 23/2023 धारा 4/25 आर्म एक्ट थाना चितबड़ागांव

Shabd Bhedi
Shabd Bhedi News covers a wide variety of fields such as politics, business, sports, art, and often includes materials such as opinion columns, editorial cartoons, comic strips, and advice columns.
https://www.kotagin.com/listing/shabd-bhedi-news
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments