बलिया। प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष अवधेश सिंह की गुरुवार को अपराह्न हृदय गति रुकने से मौत हो गयी। उनकी मौत की सूचना मिलते ही शिक्षकों सहित क्षेत्र में शोक की लहर फैल गयी।
बताया जा रहा है कि नगरा क्षेत्र के ताड़ीबड़ागांव निवासी शिक्षक नेता अवधेश सिंह गुरुवार की अपराह्न नगरा बाजार से दवा आदि लेकर घर आये। उसके बाद अचानक उनकी तबियत बिगड़ने लगी। जिसके बाद उन्हें चिकित्सक के पास नगरा ले जाया गया। तबतक उनकी मौत हो चुकी थी।
श्री सिंह शिक्षक राजनीति में पहले नगरा ब्लाक के अध्यक्ष की कमान संभाली उसके बाद जिलाध्यक्ष की कमान संभाली। शिक्षकों में यह काफी लोकप्रिय रहे। वह हमेशा शिक्षकों के हितों के लिए पूरे दमखम से उनके साथ खड़े रहते थे। मौत की खबर फैलते ही शिक्षकों एवं क्षेत्रीय लोगों का दरवाजे पर तांता लग गया।