राजनीति

अखिलेश की गिरफ्तारी पर सपाइयों में आक्रोश, सड़क पर उतर किया प्रदर्शन

विनोद कुमार

सिकन्दरपुर (बलिया)। पुलिस द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का आक्रोश चरम पर रहा। सोमवार की सुबह अखिलेश यादव की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री मो० जियाउद्दीन रिजवी के नेतृत्व में बस स्टेशन चौराहा के समीप रोड पर बैठकर धरना देने लगे। साथ ही यूपी सरकार व पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पूर्व मंत्री मो० जियाउद्दीन रिजवी समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं नें अपनी गिरफ्तारी भी दिया। 

     धरना को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री सहित अन्य वक्ताओं ने अखिलेश यादव की गिरफ्तारी को भाजपा सरकार का तानाशाही रवैया बताया। उन्होंने योगी सरकार को तत्काल बर्खास्त करने की मांग किया। इस दरम्यान कार्यकर्ता “अखिलेश यादव को रिहा करों” का नारा लगाते रहे। सोमवार की अल सुबह से ही पुलिस छावनी मे तब्दील सिकन्दरपुर चौराहे पर तैनात पुलिस ने पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी, भीष्म यादव, अतुलेश यादव, शेख फैज, अनंत मिश्रा, रामजी यादव, ओबैदुल्लाह खान,पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार उर्फ मुन्ना यादव, फैजी अंसारी, नादिर अली, राकेश यादव, सीपी यादव, राजू जायसवाल, इरशाद मेंबर, बृजेश यादव, साधु यादव, खुर्शीद आलम,गुरूजलाल राजभर ,जिला पंचायत सदस्य बृजेश यादव समेत लगभग छः दर्जन कार्यकर्ताओं को पुलिस नें हिरासत में लेकर थाने पर भेज दिया।

Shabd Bhedi
Shabd Bhedi News covers a wide variety of fields such as politics, business, sports, art, and often includes materials such as opinion columns, editorial cartoons, comic strips, and advice columns.
https://www.kotagin.com/listing/shabd-bhedi-news
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments