घटना दुर्घटना

अब चालक को चप्पल से पीटने वाली महिला का वीडियो वायरल

लखनऊ। राजधानी में सड़क पर युवती द्वारा कैब चालक पर थप्पड़ बरसाने का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि शनिवार को चप्पल वाली महिला चर्चा में आ गई। शनिवार शाम टेंपो चालक की चप्पलों से पिटाई का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था। लखनऊ के टेढ़ी पुलिया चौराहे  का बताया जा रहा है। वायरल विडियो में  टेंपो चालक पर आरेंज कलर की साड़ी पहने एक महिला ने जमकर चप्पल चलाए। इस दौरान वहां भी ट्रैफिक पुलिस के सिपाही और होमगार्ड खड़े थे। घटना से चौराहे पर जाम भी लग गया। महिला के साथ में दो युवक भी दिखाई दे रहे हैं। हालांकि अभी तक इस मामले में संबंधित थाने विकासनगर में कोई शिकायत नहीं हुई है।

वायरल वीडियो में टेढ़ी पुलिया चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस के सिपाही ड्यूटी पर हैं। उनके साथ दो होमगार्ड भी हैं। टेंपो चालक दौड़ता हुआ चौराहे पर तैनात पुलिस कर्मियों और होमगार्ड के पास पहुंचता है। वह टेंपो से उतरी महिला और उसके साथ मौजूद दो युवकों से किराए को लेकर हुए विवाद की जानकारी देता है। होमगार्ड, चालक की बात सुन रहे होते हैं। इस बीच दो युवक पहुंचे हैं और चालक को धमकाते हुए उससे झगड़ा करने लगते हैं। चौराहे पर यह वाक्या देख लोगों की भीड़ जुट जाती है। जाम लगने लगता है, तभी आरेंज कलर की साड़ी पहने महिला पहुंचती है। वह चालक का हाथ पकड़कर उसे झझकोरती है। इसके बाद धक्का देते हुए चप्पल उतारती है। महिला, चालक को चप्पलों से पीटने लगती है। बवाल देख आस पास खड़े लोग मोबाइल में वीडियो बनाने लगते हैं पर चालक को महिला के चंगुल से छुड़ाने की हिम्मत कोई नहीं करता है।

इस बीच सिपाही पहुंचते हैं। वह दोनों पक्षों को डपटते हुए शांत कराते हैं। इसके बाद महिला चली जाती है और चालक सिर और गाल सहलाते हुए शांत हो जाता है। चालक भी कुछ देर बाद चला जाता है। इस दौरान चौराहे पर यातायात बाधित होने से जाम लग जाता है। करीब 10 से 15 मिनट बाद जाम से हालात सामान्य होते हैं। 

Shabd Bhedi
Shabd Bhedi News covers a wide variety of fields such as politics, business, sports, art, and often includes materials such as opinion columns, editorial cartoons, comic strips, and advice columns.
https://www.kotagin.com/listing/shabd-bhedi-news
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments