फिरोजाबाद : प्रदेश में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम जोरों शोरों पर प्रचारित किया जा रहा है। लेकिन प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में पुलिस की कार्यशैली के चलते महिला सशक्तिकरण अभियान पर सवाल उठ रहे है। जनपद के सिरसागंज थाने के नगला वाले गांव में स्कूल जा रही छात्रा के साथ मनचलों ने की छेड़छाड़ की शिकायत करने पहुंचे पीड़िता और उसके भाई पुलिस ने जबरन थाने में बैठा दिया। पुलिस एफआईआर दर्ज करने के बजाय पीड़ित पक्ष को ही पिटाई के बाद जबरन थाने में बंद कर दिया।
पीड़िता का आरोप है कि मेरे भाई को पुलिस ने 151 में बंद कर दिया। हद तो तब हो गयी जब पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ ग्रामीण अरांव चौकी पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें दौड़ा दौड़ा कर पीटा। ग्रामीणों का आरोप है कि बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक की पुलिस ने बर्बरता के साथ पिटाई की। सभी को थाने मैं बन्द किया महिलाओं को भी पुलिसकर्मी जबरन उठा कर थाने लाए।
बता दें कि पीड़िता के पिता के पिता का आरोप है कि इस मामले में सत्ता पक्ष के कुछ दबंग नेताओं का हाथ है। जिससे पुलिस उनपर ही जुल्म ढा रही है।