शब्दभेदी न्यूज डेस्क। गुजरात के उप मुख्यमंत्री नीतिन पटेल को नया सीएम बनाया जा सकता है। एकाएक उनके घर की सुरक्षा को बढाये जाने से लोगों में उनके अगले सीएम बनने की अटकलें तेज हो गयी है। मुख्यमंत्री के संभावित चार चेहरों में उनका भी नाम शामिल था।
विजय रुपाणी के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद गुजरात में बीजेपी विधायक दल की आज बैठक बुलाई गई है। इसमें राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम का फैसला हो जाएगा। गुजरात का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसके लिए कई नाम रेस में चल रहे हैं। डिप्टी सीएम नितिन पटेल, मनसुख मंडाविया, प्रफुल पटेल, गोरधन झड़फिया, पुरुषोत्तम रुपाला में से भी किसी को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि, बीजेपी कोई नया नाम घोषित करके सरप्राइज भी दे सकती है।