दिग्विजय सिंह
नगरा। तपेश्चर राजेन्द्र इंटर कालेज छितौना, नगरा में मंगलवार को कालेज के संस्थापक राजेन्द्र सिंह की पांचवीं पुण्य तिथि सादे समारोह में मनाई गई। पुण्य तिथि समारोह का शुभारम्भ कालेज के प्रबन्धक भानु प्रताप सिंह ने राजेन्द्र सिंह के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
अपने संबोधन में भानु प्रताप सिंह ने कहा कि स्व राजेन्द्र सिंह हमेशा गरीबों एवं मजलूमों के उत्थान के बारे में सोचते थे। वे कहते थे कि जब गांव के बच्चे शिक्षित होंगे तभी गांव का विकास होगा तथा देश आगे बढ़ेगा। अपने इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में विद्यालय की स्थापना की। आज यह विद्यालय उनके आशीर्वाद से पुष्पित एवं पल्लवित हो रहा है। श्याम नारायण सिंह, चंचल सिंह, मुन्ना गुप्ता, गोपाल सिंह, वृजभान यादव सहित गणमान्य लोग, शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे। कालेज के प्रधानाचार्य जय प्रकाश पाण्डेय ने आगंतुक अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।