बृजेश सिंह
बलिया। अपने मामा कद गांव आने के बाद गायब हुए युवक की का शव चार दिन बाद गुरुवार को बांसडीह थाना क्षेत्र के शेरबलीपुर गांव के समीप गढ्ढे में मिला। सुबह युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ो की संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शिनाख्त करने में जुट गयी उसकी शिनाख्त दीपक कुमार उम्र 20 पुत्र बालेश्वर पांडेय के रुप मे हुई। जो अपने मामा के घर कुछ दिन पहले आया था और चार दिन से गायब था।
बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के ही सरांक गांव निवासी दीपक कुमार अपने मामा। के घर थाना क्षेत्र के ही बलीपुर के घर कुछ रोज पहले आया था। युवक के ननिहाल के लोगों की माने तो वह चार दिनों से गायब था। आज उसका शव गड्ढे में मिला। दीपक वहां कैसे पहुँचा और उसकी मौत कैसे हुई है। यह समझ से परे है। उधर पुलिस की माने तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।