जिला जवार

प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक उन्मूलन अभियान चलाया



नवीन सिंह 

पकड़ी। श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दादर आश्रम की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा  स्वच्छ भारत अभियान के अंर्तगत सिंगल यूज प्लास्टिक उन्मूलन अभियान का आयोजन किया। मंगलवार को प्रातः काल में गाँव किशोर चट्टी पर पानी की बोतल, गिलास एवं पाउच, पॉलीथिन, रैपर आदि प्लास्टिक का कचरा उठाकर बोरी में एकत्रित किया और इस स्थान को प्लास्टिक कचरा मुक्त बनाया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने वहाँ उपस्थित लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के बारे में जागरूक किया। लोगों से अनुरोध किया कि वे पॉलीथिन का उपयोग बंद करें, बाजार से सामान लाने के लिए कपड़े के झोले का उपयोग करें। साथ ही दूसरे लोगों को भी जागरूक करें। इसी के साथ स्वच्छ भारत अभियान के महत्वपूर्ण लक्ष्यों से लोगों को अवगत कराया गया। 

इस अवसर पर अपने संबोधन में एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का बढ़ता उपयोग मानव जीवन एवं पर्यावरण दोनों के लिये बहुत नुकसानदायक है। इससे न केवल धरती, जल एवं वायु प्रदूषण बढ़ रहा है, बल्कि धरती की उत्पादन क्षमता पर भी दुष्प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने सभी से इसका उपयोग बंद करने और इस प्रकार मानव जीवन को सुंदर एवं सुरक्षित बनाने में अपना सहयोग देने का  अनुरोध किया। इसके बाद एकत्रित 13 किलो प्लास्टिक कचरे को आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर के कूड़ा निस्तारण केंद्र पर जमा कर दिया गया। इस अभियान में आनंद गुप्ता, संजीत यादव, विक्की शर्मा, नीतीश भारद्वाज, आनंद शर्मा, सुशील कुमार, अरुण आदि स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी की।


Shabd Bhedi
Shabd Bhedi News covers a wide variety of fields such as politics, business, sports, art, and often includes materials such as opinion columns, editorial cartoons, comic strips, and advice columns.
https://www.kotagin.com/listing/shabd-bhedi-news
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments