शिवानन्द बागले
रसड़ा,बलिया। कस्बे के नवीन कृषि मंडी राम लीला मैदान के पीछे प्राइवेट नर्सिंग होम में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत हो गयी। परिवार के लोगों ने हॉस्पिटल के सामने महिला का शव रखकर डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। परिजनों के हंगामें के बाद डॉक्टर और स्टाफ मौके से फरार हो गए। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई।
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नगहर निवासी प्रियंका देवी 25 वर्ष पत्नी राकेश राम को बच्चा पैदा होना था। रविवार की देर शाम को पेट में दर्द हुआ तो घरवाले ने आनन-फानन में उसेनवीन कृषि मंडी के समीप रामलीला मैदान के पीछे प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। महिला को ऑपरेशन से रात में लड़की पैदा हुई। लड़की पैदा होने के कुछ घंटे बाद ही प्रियंका देवी की हालत गंभीर होने लगी। सोमवार को दोपहर में प्रियंका की हालत ज्यादा खराब होने पर डॉक्टरों ने उसे मऊ ले जाने के लिए कहा। लड़की की हालत गंभीर होने पर घरवालों ने मऊ हॉस्स्पिटल में ले गए तो पता चला कि महिला की मौत हो गई है। मऊ के डॉक्टरों ने जब उसे मृत घोषित कर दिया तो प्रियंका को एंबुलेंस में रख कर परिजन वापस रसड़ा नर्सिंग होम पर ले आये और नर्सिंग होम के सामने उसके शव को रखकर हंगामा करने लगे। उसके बाद डॉक्टर स्टाफ फरार हो गए। सूचना गांव में मिला तो गांव वाले इकट्ठा हो गए और डाक्टर पर मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।