जिला जवार

बाजारों में भीड़ भाड़ पर पाबंदी, बिना मास्क वालों पर की जाय सख्ती : एएसपी


बृजेश सिंह
 

बलिया। ओमीक्रोन के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए शासन ने पूरे प्रदेश में नाइट कर्फ्यू घोषित कर दिया है। जिसके मद्देनजर जिले की पुलिस विभाग ने कमर कस लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर के निर्देश पर सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है।

श्री त्रिपाठी ने बताया कि शासन की ओर से ओमीक्रोन को लेकर दिए गए गाइडलाइंस का पालन हर हाल में सबको करना है। हर व्यक्ति के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। बाजार में व्यापारियों को इस बात के लिए जागरूक करने को कहा गया है कि वे बिना मास्क पहने किसी भी व्यक्ति को सामान ना बेचें। और दुकानों पर भीड़ कम लगाए। आम लोगों के लिए भी बिना मास्क के सड़क पर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है। सभी के लिए मास्क और जेब में आधार कार्ड अनिवार्य किया गया है। 

साथ ही कहा कि बाहर से आने वाले जैसे रेलवे, बस या अन्य साधनों से आने वाले लोगों की पूरी जानकारी हर हाल में जुटानी है। ताकि यह पता लगाया जा सके कि इनमें कोई संक्रमित व्यक्ति तो नहीं है। ताकि उन्हें समय से आइसोलेट किया जा सके या उनकी जांच कराई जा सके।

Shabd Bhedi
Shabd Bhedi News covers a wide variety of fields such as politics, business, sports, art, and often includes materials such as opinion columns, editorial cartoons, comic strips, and advice columns.
https://www.kotagin.com/listing/shabd-bhedi-news
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments