उत्तर प्रदेश राजनीति

अधिकार सेना के मंडल अध्यक्ष का बलिया में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत

 

जिला एवं युवा कार्यकारिणी ने सेना को तेजी से आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

बलिया। शहर के द्वारिकापुरी कॉलोनी में गुरुवार को अधिकार सेना के मंडल अध्यक्ष विनोद तिवारी का भव्य स्वागत किया गया। जिला एवं युवा अधिकार सेना की कार्यकारिणी द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में सभी पदाधिकारी बलिया।  उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में स्वागत समारोह में शामिल हुए मंडल अध्यक्ष को लोगों ने फूल- मालाओं से लाद दिया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विनोद तिवारी ने लोगों से कहा कि अधिकार सेना का झंडा आजमगढ़ मंडल में ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में लहराएगा। जुर्म की शिकार पीड़ित जनता के अधिकारों को दिलाने का काम अधिकार सेना करेगी। समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अन्याय के खिलाफ आम जनता की लड़ाई में अधिकार सेना हमेशा कदम से कदम मिलाकर चलेगी। इस क्रम में जिलाध्यक्ष अवधेश ठाकुर ने कहा कि जिले में अधिकार सेना की गति दिनों-दिन तेज होती जा रही है। अधिकार सेना से जुड़ने वाले किसान, व्यापारी, छात्र, अधिवक्ता, शिक्षक एवं आम नागरिक समाज में एक ईमानदार छवि वाले पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर से काफी प्रभावित हैं। अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर एवं अधिकार सेना की केंद्रीय कार्यालय प्रभारी व वरिष्ठ अधिवक्ता नूतन ठाकुर का सपना बलिया की बागी धरती पर अवश्य पूरा होगा। कहा कि अमिताभ ठाकुर लोकसभा चुनाव में न केवल मैदान में उतरेंगे, बल्कि यहां की सेना उन्हें जीत दिलाने में अपनी अहम भूमिका अदा करेगी। इसी क्रम में युवा अधिकार सेना के जिलाध्यक्ष रितेश पांडेय ने कहा कि हमेशा से परिवर्तन की लड़ाई में युवाओं की भागीदारी रही है। जनपद के युवा परिवर्तन के मूड में हैं। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए बलिया विधानसभा प्रभारी सनक पांडेय ने कहा कि पूरे दमखम से लोकसभा चुनाव में जनपदवासी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। साथ ही नगर पालिका और नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों को उतारने का काम राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में किया जाएगा। जिला मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश राय ने कहा कि अन्याय के खिलाफ लड़ाई में अधिकार सेना जगह-जगह अपनी भूमिका अदा कर रही है।जिले में बहुत तेजी से लोग सेना के साथ जुड़ रहे हैं। इस मौके पर मुख्य रुप से युवा अधिकार सेना जिलाध्यक्ष रितेश पाण्डेय, नगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह,जिला मंत्री दिनेश गिरी,सुनील सिंह, प्रशांत दुबे, अखिलेश तिवारी अन्य बहुत से कार्यकर्ता सदस्य उपस्थित रहे।

Shabd Bhedi
Shabd Bhedi News covers a wide variety of fields such as politics, business, sports, art, and often includes materials such as opinion columns, editorial cartoons, comic strips, and advice columns.
https://www.kotagin.com/listing/shabd-bhedi-news
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments