ब्रेकिंग न्यूज

भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला संयोजक का बलिया में हुआ भव्य स्वागत


जुगनू सिंह

बलिया। एनजीओ प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला संयोजक कमलेश सिंह का जनपद मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय पर भाजपा जिला मंत्री अरुण सिंह बंटू के नेतृत्व में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान दिया जाता है श्री सिंह के मनोनयन से निश्चय ही भारतीय जनता पार्टी मजबूत होगी।

      जिला मंत्री अरुण सिंह बंटू ने कहा कि पार्टी में निस्वार्थ भाव से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को हमेशा से सम्मान मिलता आया है और आज भी उसी कड़ी में निष्ठावान कार्यकर्ता को पार्टी ने सम्मान देने का काम किया है। भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता तन मन समर्पण के भाव से काम करता है। निष्ठावान कार्यकर्ताओं के दम पर ही भारतीय जनता पार्टी को दुनिया का सर्वाधिक लोकप्रिय पार्टी बनने का गौरव प्राप्त हुआ।

     स्वागत समारोह में मुख्य रुप से जिला मंत्री संतोष सिंह, राजीव मोहन चौधरी, वशिष्ठ जी पांडे, पीयूष चौबे अखिलेश सिंह प्रवक्ता, सुमित मिश्रा गोलू, माया शंकर राय,पंकज पाठक, संतन चौबे, आलोक सिंह मोनू, अंशुमान चौबे, आशीष पांडे, गणेश गुप्ता, अमित सिंह, मुख्य रूप से रहे।

Shabd Bhedi
Shabd Bhedi News covers a wide variety of fields such as politics, business, sports, art, and often includes materials such as opinion columns, editorial cartoons, comic strips, and advice columns.
https://www.kotagin.com/listing/shabd-bhedi-news
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments