प्रदेश की सौ सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी उनकी पार्टी
अयोध्या। जनसत्ता दल पार्टी यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी। सर्किट हाउस मे प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया कर्मियो के सवालों के जवाब में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह ने इसकी जानकारी दी। उन्होने बताया कि अभी किसी भी अन्य पार्टी से गठबन्धन की बात नहीं हुई है। पार्टी को मजबूती प्रदान करना लक्ष्य है। जहां मजबूत स्थिति है वहां चुनाव लड़ा जायेगा। ऐसी 100 सीटें चिन्हित कर ली गयी है। चुनाव जीतना उद्देश्य होगा।
उन्होने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता की प्रतिनिधि होता है। उसे जनसुलभ होना चाहिए। निर्वाचित होने के बाद भी उसकी प्रकार जनता से मिले जैसे पहले मिलता था। उन्होने कहा कि किसानों की अपनी समस्याएं है उनका निराकरण होना चाहिए। परन्तु जो आन्दोलन कर रहे वह किसान नहीं है। किसान खेतों में अपना पसीना बहा रहा है। इससे पहले सैकड़ो गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचकर उन्होने अपनी ताकत का अहसास कराया। उनके स्वागत के लिए भी भारी भीड़ उमड़ी।