उत्तर प्रदेश जिला जवार ब्रेकिंग न्यूज राजनीति

पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन

लखनऊ। यूपी विधानसभा के पूर्व स्पीकर और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जानकारी के मुताबिक उन्होंने 8 जनवरी सुबह करीब 5 बजे अंतिम सांस ली। आज शाम 4:00 बजे प्रयागराज के रसूलाबाद घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी जी ने उनकी मृत्यु पर दुःख जताया।

पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी तीन बार विधानसभा अध्य्क्ष भी रहे। 10 नवंबर 1934 को उनका जन्म हुआ था। पं0 केशरी नाथ त्रिपाठी अपने पिता की सात संतानों में चार बेटियों और तीन बेटों में सबसे छोटे थे।

जानकारी के मुताबिक 30 दिसंबर 2022 को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। हालांकि उसके बाद 4 जनवरी को तबीयत में सुधार होने पर डिस्चार्ज होकर घर आ गए थे। वहीं पर उनका इलाज च रहा था। तबीयत में सुधार होने पर केशरी नाथ त्रिपाठी को आज ही लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती कराया जाना था। लेकिन हार्ट अटैक आने से उनकी सांसें थम गईं। आज रविवार शाम 4:00 बजे प्रयागराज के रसूलाबाद घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा

Shabd Bhedi
Shabd Bhedi News covers a wide variety of fields such as politics, business, sports, art, and often includes materials such as opinion columns, editorial cartoons, comic strips, and advice columns.
https://www.kotagin.com/listing/shabd-bhedi-news
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments