राजनीति

सपा सुभासपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह में उमड़ा जन सैलाब

बांसडीह। स्थानीय कस्बा स्थित इण्टर कालेज के मैदान में सपा सुभासपा के संयुक्त तत्वाधान में कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था।जहाँ पूरा मैदान पीले रंग एव समाजवादी पार्टी के झण्डे से पट गया। सड़क से लेकर बाहर तक सिर्फ जनता ही जनता दिख रही थी। उपस्थिय जनसमुदाय ने दोनों हाथ उठाकर सपा सुभासपा गठवन्धन को जिताने के लिए हुंकार भरते नजर आए।

       कार्यकर्ताओ के सम्मान समारोह में बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मेरे कार्यकर्ता ही मेरा परिवार हिम्मत और हौसला है। बांसडीह क्षेत्र जैसा मेहनती और लड़ाकू कार्यकर्ता बहुत कम देखने को मिलते है। मैं सौभाग्यशाली हूँ कि मुझे आप लोगो जैसे कार्यकर्ता मिले है। आप लोगो के सम्मान में ही मेरा सम्मान है।आप के सम्मान के लिए कोई भी कुर्वानी देने को तैयार हूं। एक जनप्रतिनिधि होने के नाते मेरे घर के दरवाजे कभी बन्द नही होता 24 घण्टे खुला रहता है। प्रदेश के राजनीतिक  हालात इस समय चिंताजनक है। सत्ता में बैठे लोग जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे है जनता के जीवन मे महंगाई सुरसा की तरह मुह बाए खड़ी है। बहन बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ करने वाले सत्ता के सरंक्षण में ऐस की जिंदगी जी रहे है। बेरोजगार युवा जब सरकार से रोजगार की मांग कर रहे है। तो उन्हें लाठिया मिल रही है। किसानों को गाड़ियों से रौंदने वाला आरोपी माननीय बन  कर बैठा है व्यपारियो की हत्याएं हो रही है। 

    सत्ता के कारनामो पर मुंह खोलने वाले अधिकारियों को जबरिया सेवानिवृत्त किया जा रहा है सच को उजागर करने वाले समाचार पत्र और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को डराने के लिए सरकारी संस्थाओं से छापे डलवाये जा रहे है। राजनीतिक विरोधियों से दुश्मन की तरह व्यवहार किया जा रहा है और सरकारी जांच एजेंसियों का सरकारी पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।लोकतांत्रिक संस्थाओं का अधिग्रहण कर संबिधान से ऊपर बैठने की कोशिश जारी है। ऐसे समय मे बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के लड़ाकू कार्यकर्ता साथियो आप की जिम्मेदारी बढ़ जाती है क्यों कि आप ने हमेशा कमजोरों को हक़ मिले देश की तरक्की हो सामाजिक समरसता बनी रहे इसके लिए अग्रणी रह कर नेतृत्व किया है। इस बार प्रतियोगी परीक्षाओं का पेपर आउट कराने वाली सरकार को सत्ता से आउट करने की जिम्मेदारी आप के कन्धों पर है।छात्रसंघों में ताला लगाने वाली सरकार को बेड़िया पहनना है जिसका नेतृत्व आपको आप को करना है। भीड़ के मामले में यह कार्यक्रम मिल का पत्थर साबित हुआ।मैदान में तिल रखने की जगह नही बची थी जिससे यह स्पष्ट हो रहा था कि सपा सुभासपा गठबंधन आगामी विधानसभा चुनाव में अलग ही इतिहास लिखेगा।

दोनों पार्टी के नेताओं द्वारा एक दूसरे को टोपी पहनाते ही बजने लगी तालियां

      “कार्यकर्ता सम्मान संगोष्ठी में उस समय नजारा खुशनुमा हो गया जब नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविन्द राजभर को सपा की लाल टोपी पहनाइ और अरविन्द राजभर ने अपनी पार्टी की पीली टोपी रामगोविन्द चौधरी को पहनाई सभी ने ताली बजा स्वागत किया”

       विशिष्ठ अतिथि सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविन्द राजभर ने सर्वप्रथम सभी से कहा कि आतताई सरकार में बैठे लोग मुह की बात कम समझते है इस लिए ताली बजा कर सरकार को बता दीजिए कि 2022 में खदेड़ा होगा बलिया की गरीब जनता इस बार खदेड़ा करेगी तो फिर कभी भाजपाई लौट कर नही आएंगे।गरीब और गरीब होता जा रहा है और पूंजीपतियों की पूंजी रोज बढ़ रही है। जब अखिलेश यादव की सरकार बनेगी तो गरीब को मुफ्त बिजली मुफ्त चिकित्सा दिया जाएगा।सुभासपा के साथियो जिम्मेदारी आप की है कि एक भी वोट बटना नही चाहिए।वर्तमान सत्ता नौकरी खाने वालों की है।इस लिए बेरोजगार साथियो गरीब भाइयो अपने अपने घरों पर सपा सुभासपा का झण्डा लगाओ और जुमलेबाजो का खदेड़ा करो।

  फूलन सेना के प्रदेश अध्यक्ष साहनी वीरेंद्र निषाद ने अपने समाज के लोगो से सपा सरकार बनवाने की अपील किया।

कार्यकर्ता सम्मान गोष्टि को मुख्य रूप से संबोधित करने वालो में गुड्डू मुस्ताक खाँ, राणा सिंह, सुशील पाण्डेय”कान्हजी” संकल्प सिंह, बिहारी पाण्डेय, मिथिलेश राजभर, अर्चना विश्वकर्मा, मानती राजभर, सुनील सिंह, अभिषेक मिश्रा मिंटू,बिजय गुल्लर,लालजी राजभर नागवंशी,ममता राजभर, रविन्द्र सिंह, मानती राजभर, रमेश चंद्र साहनी, प्रेमशंकर वर्मा,मंटु बाबा आशुतोष तिवारी,हैपी पाण्डेय,कौशल पाण्डेय,अशोक यादव,सज्जाद अनवर,आदि रहे।

अध्यक्षता सपा विधानसभा अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह तथा संचालन सुग्रीव राजभर ने किया।

Shabd Bhedi
Shabd Bhedi News covers a wide variety of fields such as politics, business, sports, art, and often includes materials such as opinion columns, editorial cartoons, comic strips, and advice columns.
https://www.kotagin.com/listing/shabd-bhedi-news
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments