बांसडीह रोड,बलिया। बलिया बांसडीह मार्ग स्थित बांसडीह रोड समीप पैट्रोल पम्प के पास मंगलवार की देर शाम बाईक की जद में आने से एक साइकिल सवार की मौत हो गई। साइकिल सवार बलिया शहर से अपनी सैलून की दुकान बंद कर घर आ रहा था। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया।
जानकारी अनुसार बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के हरिपुर निवासी लक्ष्मण ठाकुर 55 वर्ष अपने परिवार को जीवन यापन के लिए मुख्यालय स्थित जलालपुर में सैलून की दुकान चलाता था। मंगलवार की दुकान बन्द कर साईकिल से घर आ रहा था। इसी बीच बलिया बांसडीह मार्ग स्थित बांसडीहरोड पेट्रोल पंप समीप बाईक की जद में आ गया। जिससे गम्भीर रुप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गम्भीर देख मऊ के लिए रेफर कर दिया। मऊ कुछ देर इलाज के बाद लक्ष्मण ठाकुर की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। मृतक के दो पुत्र एवम् दो पुत्री हैं।