बलिया।जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह ने कड़ाके की ठंड व शीतलहर को देखते हुए आठवीं तक के सभी विद्यालय 07 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है। यह आदेश सभी बोर्ड के स्कूलों पर प्रभावी होगा। बीएसए ने बताया कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावी है। इसका उल्लंघन कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और सम्बंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
